मुंबई। दिलजीत दोसांझ के चाहने वालो के लिए एक और अच्छी खबर है बहुत जल्द उनका नया अवतार आपको देखने मिलेगा हर बार की तरह इस बार भी दिलजीत कुछ नए अंदाज़ में नज़र आने वाले हैं। ज्ञात हो कि हर बार यह एक्टर-सिंगर किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करते हैं और उसे लोकप्रिय बना देते हैं। उन्होंने दुनिया को कुछ अनमोल गाने दिए हैं, जिनमें उनके लास्ट सिंगल ‘एल सुएनो’ सहित उनके सबसे यादगार लव सॉन्ग ‘डू यू नो’, ‘पुत्त जाट दा’ और कई अन्य गाने शामिल हैं।
2018 में दिलजीत एक बार फिर वापस आए हैं, और इस साल के आखिर में एक और यादगार प्रेम गीत दे रहे हैं। ‘जिंद माही’ टाइटल वाला यह गीत परफेक्ट रोमांस के लिए एक आदर्श गीत है, और इसकी वीडियो में अक्टूबर फेम की बनिता संधू भी उनके साथ नजर आएंगी। वीडियो की शूटिंग इस साल की शुरुआत में लंदन में हुई है और इसमें म्यूजिक मन्नी संधू ने दिया है।
इस गाने के बारे में बताते हुए दिलजीत ने कहा, “इस नए गाने को लेकर मैं काफी एक्साइटेड हूँ और मुझे पूरी उम्मीद है कि लोग और मेरे फैन को यह सॉन्ग भी पिछले सभी सॉन्ग की तरह ही पसंद आएगा। मैं काफी खुशकिस्मत हूँ कि मेरे गानों को लोगों ने इतना प्यार दिया है और ‘जिंद माही’ बेहद खास प्रेम गीत है। इस सॉन्ग पर काम कर रही पूरी टीम काफी टैलेंटेड है और इसके वीडियो की शूटिंग लंदन में की गई है। इस वीडियो का हिस्सा बनने के लिए मैं बनिता का शुक्रगुजार हूँ। वह काफी टैलेंटेड गर्ल है और वह इस गाने के लिए पूरी तरह से फिट बैठती है।