मोहब्बतें स्टार दिव्यांका के एलियन डांस का धमाल, वायरल वीडियो
मोहब्बतें स्टार दिव्यांका के एलियन डांस का धमाल, वायरल वीडियो
आप अगर सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं तो आपने ‘डैम टू कोसीता (Dame Tu Cosita)’ नाम का एलियन डांस जरुर देखा होगा क्योंकि इन दिनों दुनिया भर में इस एलियन के साथ डांस का ट्रेंड बन रहा है, कई लोग इस एलियन के साथ डांस कंपीटिशन करते नजर आ रहे हैं, अपने वीडियोज को सोशल मीडिया पर अपलोड कर रहे हैं. इसी कड़ी में पॉपुलर शो ‘ये है मोहब्बतें’ की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ये वीडिया दिव्यांका ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है जो देखते ही देखते वायरल हो गया है और व्यूज के मामले में रिकॉर्ड बना रहा है.
आपको बता दें कि इन दिनों दिव्यांका शूटिंग के लिए लंदन में हैं. इसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट कर दी है.
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


