इरफान और तनुजा बी-टाउन में करेंगे पार्टी की मेजबानी

Ads

इरफान और तनुजा बी-टाउन में करेंगे पार्टी की मेजबानी

  •  
  • Publish Date - December 3, 2022 / 09:44 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:55 PM IST

अपनी आगामी फ़िल्म करीब करीब सिंगल के प्रचार में व्यस्त इरफान खान जल्द ही एक पार्टी की मेजबानी करने के लिए तैयार है।निर्देशक तनुजा चंद्रा के साथ मिल कर अभिनेता बी-टाउन के लगभग सभी सिंगल लोगों के लिए पार्टी की मेजबानी करने के लिए तैयार हैं। पार्टी सिंगलहुड और ऑनलाइन डेटिंग को ध्यान में रखते हुए  “करीब करीब सिंगल” के विषय पर आधारित होगी।
पार्टी के बारे में दिलचस्प बात यह है कि इरफान और तनुजा व्यक्तिगत रूप से स्वयं पार्टी की व्यवस्थाओं की देखरेख करेंगे। वर्तमान में मेहमानों की सूची और व्यवस्था पर बारीकी से काम किया जा रहा है। “करीब करीब सिंगल” इरफान खान और पार्वती के बीच होने वाले ऑनलाइन डेटिंग पर आधारित हैं।
“करीब करीब सिंगल” राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता इरफान खान और इस फ़िल्म से बॉलीवुड में कदम रखने वाली मलयालम अभिनेत्री पार्वती की ताजा जोड़ी को दर्शको के सामने पेश करने के लिए तयार है फिल्म के ट्रेलर ने दर्शकों को अपनी अनूठी कहानी के चलते फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित कर दिया है।
ज़ी स्टूडियो द्वारा प्रस्तुत, ‘करीब करीब सिंगल’ एक जार पिक्चर्स का निर्माण है जिसे तनुजा चंद्रा ने निर्देशित किया है। फिल्म को बीकानेर, ऋषिकेश और गंगटोक जैसी वास्तविक स्थानों पर फिल्माया गया है। 10 नवंबर 2017 को फ़िल्म करीब क़रिब सिंगल अपने नज़दीकी सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

ताजा खबर