मुंबई । Famous actor’s health deteriorated टीवी एक्टर अभिषेक निगम अस्पताल में ए़़डमिट है। इस बात की जानकारी अभिषेक के भाई सिद्धार्थ निगम ने एक फोटो शेयर करके दी है। जैसे ही सोशल मीडिया में ये तस्वीर वायरल हुई। एक्टर के फैंस सिद्धार्थ से उनके हेल्थ के बारे में पूछने लगे। सिद्धार्थ ने कुछ समय बाद इसे लेकर एक नोट शेयर किया और लिखा कि अभिषेक को वायरल इंफेक्शन हुआ है और कुछ सीरियस नहीं है। ये बात सुनने के बाद एक्टर के फैंस ने राहत की सांस ली।
यह भी पढ़े : Katni News : पकड़े जाने के डर से पटवारी ने चबा लिए हजारों रुपए, फिर जो हुआ जानकर हो जाएंगे आप भी हैरान
वहीं अभिषेक निगम ने भी फैंस को अपनी हेल्थ का अपडेट दिया। उन्होंने लिखा- ‘तीन दिनों के बाद अच्छी नींद आई। तो, मेरे लिए, आज की सुबह वास्तव में एक अच्छी सुबह है। अभिषेक निगम टीवी के मोस्ट पॉपुलर एक्टर हैं। उन्होंने कई फेमस प्रोजेक्ट्स में काम किया और नाम कमाया। उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। अभिषेक निगम हीरो, जब वी मैच्ड और अली बाबा जैसे टीवी शो में काम कर चुके है।
यह भी पढ़े : शुरू हुई ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की एडवांस बुकिंग, इस दिन होगी रिलीज ….