मुबई। मशहूर संगीतकार वाजिद खान इस दुनिया को छोड़ कर चले गए। उनके जाने से आज पूरा बॉलीवुड शोक में डूब गया है। वाजिद खान महज 42 साल के थे। उनके निधन की खबर मिलते ही हर कोई एक समय के लिए हैरान रह गया। वहीं वहीं वाजिद को सुपुर्दे-खाक कर दिया गया है। वाजिद को पूरे परिवार वालों ने नम आंखों से विदाई दी।
Read More News: प्रेमचंद गुड्डू पर जमकर बरसे मंत्री तुलसी सिलावट, कहा- सिंधिया पर टिप्पणी करने के लिए गुड्डू को लेने
उनकी अंतिम यात्रा की तस्वीरें सामने आई है। जिसमें वाजिद के जाने पर साजिद खान के दुख के भाव को रोक नहीं पाए और रोते हुए नजर आए। उनके आंखों से आंसू रूकने का नाम नहीं ले रहा था। वाजिद खान की अंतिम यात्रा की तस्वीरें विरल भयानी के सोशल अकाउंट के जरिए सामने आई हैं।
Read More News:साक्षी धोनी को चहल का चैलेंज, चेन्नई सुपर किंग्स ने शेयर किया ‘रटता धोनी’ का स्क्रीन शॉट
अपने भाई को अंतिम बार देखने के लिए पहुंचे साजिद चेहरे को मास्क से ढके हुए हैं, इसके साथ उन्होंने ग्लव्स भी पहने हैं। साजिद का चेहरा भले ही नहीं दिख रहा है लेकिन उनकी आंखों में नमी साफ नजर आ रही है।
Read More News: मशहूर सिंगर वाजिद खान की मौत से सदमे में अक्षय कुमार, बोले ‘असामयिक निधन से
बता दें कि कोरोना के चलते मौजूदा हालात के चलते ज्यादा लोग उनके अंतिम यात्रा में शामिल नहीं हो सके। वहीं कई लोग पीपीई किट पहनकर उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे थे। इसके अलावा उनके परिवार के कई लोग भी शामिल हुए हैं।
Read More News: भिलाई स्टील प्लांट देगा एंसीलरी उद्योगों को जीवनदान, उद्योग मंत्री की पहल पर सहायता देने का किया