अजीत डोभाल की भूमिका में नजर आएंगे परेश रावल, साझा की तस्वीरें

Ads

अजीत डोभाल की भूमिका में नजर आएंगे परेश रावल, साझा की तस्वीरें

  •  
  • Publish Date - December 4, 2022 / 08:36 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 09:01 PM IST

 

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता और भाजपा सांसद परेश रावल ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वो NSA अजीत डोभाल की तरह दिख रहे हैं। दरसअल, परेश रावल जल्द फिल्म ‘उरी’ में  NSA अजीत डोभाल के किरदार में नजर आने वाले हैं। बता दें कि जम्मू-कश्मीर के उरी में आतंकवादियों द्वारा भारतीय सेना पर हमले करने और भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के कब्जे वाले पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक करने पर आधारित है फिल्म उरी। कहा जाता है कि भारतीय सेना ने जिस सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया था, उसका मास्टर मांइड अजीत डोभाल को माना जाता है।

 

 

फिल्म में  अभिनेता विक्की कौशल के साथ यामी गौतम मुख्य भूमिका में दिखेंगे, साथ ही फिल्म के डायरेक्ट हैं आदित्य धर जबकि रोनी स्क्रूवाला इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं।

वेब डेस्क IBC24