Gunmaaster G9 Release Date: इमरान हाशमी की अपकमिंग फिल्म Gunmaaster G9 का इंतजार का हुआ खत्म, इस दिन बड़े पर्दे पर होगी रिलीज, जानें कौन-कौन नजर आएगा मुख्य भूमिका में

Ads

फिल्म ‘गनमास्टर जी9’ दुनियाभर के सिनेमाघरों में 27 नवंबर को रिलीज होगी

  •  
  • Publish Date - August 17, 2026 / 05:19 PM IST,
    Updated On - August 17, 2026 / 05:21 PM IST

Gunmaaster G-9 Release Date/Image Credit: Instagram

HIGHLIGHTS
  • इमरान हाशमी की अपकमिंग फिल्म ‘गनमास्टर जी9’ की रिलीज डेट सामने आ गई है।
  • ‘गनमास्टर जी9’ दुनियाभर के सिनेमाघरों में 27 नवंबर को रिलीज होगी।
  • फिल्म में इमरान हाशमी, जेनेलिया डिसूजा और अपारशक्ति खुराना नजर आएंगे।

Gunmaaster G-9 Release Date: मुंबई: अभिनेता इमरान हाशमी, जेनेलिया डिसूजा और अपारशक्ति खुराना अभिनीत आगामी फिल्म ‘गनमास्टर जी9’ दुनियाभर के सिनेमाघरों में 27 नवंबर को रिलीज होगी। निर्माताओं ने सोमवार को यह घोषणा की। दीपक मुकुट, हुनर मुकुट और संगीता अहीर द्वारा निर्मित तथा सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रस्तुत इस एक्शन-रोमांस फिल्म का निर्देशन आदित्य दत्त ने किया है। यह फिल्म हाशमी, दत्त और संगीतकार-गायक हिमेश रेशमिया को करीब दो दशक बाद फिर साथ लेकर आई है। तीनों ने इससे पहले ‘आशिक बनाया आपने’ और ‘दिल दिया है’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया था।

मुकुट ने कहा कि टीम की लंबे समय से इच्छा थी कि हाशमी, आदित्य दत्त और रेशमिया को फिर एक साथ लाया जाए। उन्होंने कहा, ‘‘फिल्म में रोमांस, एक्शन और संगीत का शानदार मेल है।’’ आदित्य दत्त ने कहा कि ‘गनमास्टर जी9’ उनके करियर की सबसे चुनौतीपूर्ण लेकिन रोमांचक फिल्मों में से एक है।

मैं दर्शकों को यह फिल्म दिखाने के लिए उत्साहित हूं: आदित्य दत्त

Gunmaaster G-9 Release Date: आदित्य दत्त ने कहा, ‘‘हमारी कोशिश रही है कि हर एक्शन सीक्वेंस, हर भावना और हर दृश्य में प्रभाव नजर आए। इतने वर्षों बाद इमरान और हिमेश के साथ दोबारा काम करना असाधारण अनुभव रहा और मैं दर्शकों को यह फिल्म दिखाने के लिए उत्साहित हूं।’’ हाशमी की हाल में, 2007 की एक्शन ड्रामा फिल्म ‘आवारापन’ की सीक्वल ‘आवारापन 2’ रिलीज हुई है।

जेनेलिया डिसूजा ने हाल में अपने अभिनेता पति रितेश देशमुख की मुख्य भूमिका वाली मराठी फिल्म ‘राजा शिवाजी’ में अभिनय करने के साथ उसका निर्माण भी किया था। उनके हालिया काम में आमिर खान अभिनीत ‘सितारे जमीन पर’ और कन्नड़ फिल्म ‘जूनियर’ शामिल हैं। कॉमेडी, ड्रामा और थ्रिलर जैसी विभिन्न शैलियों में काम कर चुके अपारशक्ति खुराना पिछले दिनों ‘जब खुली किताब’ में नजर आए थे। उनकी आगामी फिल्मों में कॉमेडी-ड्रामा ‘प्रेम कीटाणु’ और ‘बदतमीज गिल’ शामिल हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-