Antara Banerjee Latest News: ट्रेन में इस एक्ट्रेस ने उतार दिए अपने कपड़े, फिर रेजर ब्लेड लेकर करने लगी ऐसा काम, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Ads

ट्रेन में इस एक्ट्रेस ने उतार दिए अपने कपड़े, फिर रेजर ब्लेड लेकर करने लगी ऐसा काम, Actress Antara Banerjee took off her clothes on train

  •  
  • Publish Date - August 16, 2026 / 10:31 PM IST,
    Updated On - August 17, 2026 / 12:04 AM IST

Antara Banerjee Latest News. Image Source- IBC24Wikipedia File

मुंबई। Antara Banerjee took off her clothes अरावली एक्सप्रेस में रिजर्व्ड सीट को लेकर हुए विवाद ने उस समय गंभीर रूप ले लिया, जब मॉडल और वेब सीरीज अभिनेत्री अंतरा बनर्जी पर RPF कर्मचारी से मारपीट और रेजर ब्लेड से हमला करने का आरोप लगा। घटना 12 अगस्त की रात बोरीवली और दहानू के बीच हुई। पुलिस के मुताबिक, अंतरा के पास स्लीपर क्लास का टिकट था, लेकिन वह रिजर्व्ड AC कोच में पहुंच गई थीं। मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया और बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया।

रिजर्व्ड सीट खाली कराने को लेकर शुरू हुआ विवाद

Antara Banerjee took off her clothes पुलिस के अनुसार, अंतरा बनर्जी एक शूटिंग के सिलसिले में सूरत जा रही थीं। उनके पास स्लीपर क्लास का टिकट था, लेकिन वह ट्रेन के रिजर्व्ड AC कोच में चली गईं। रात करीब 9.30 बजे से 10.50 बजे के बीच एक यात्री ने उनसे रिजर्व्ड सीट खाली करने को कहा। उनके कथित तौर पर सीट खाली नहीं करने पर यात्री ने टिकट कलेक्टर हरिकेश त्रिपाठी और RPF को इसकी सूचना दी।

समझाने पहुंचे RPF अधिकारियों से भी कथित बदसलूकी

RPF के असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर यामिनीकांत मिश्रा और कॉन्स्टेबल राजेश कुमार ने मामले को शांत कराने की कोशिश की। FIR के मुताबिक, इस दौरान अंतरा बनर्जी ने अधिकारियों के साथ कथित तौर पर बदसलूकी की और मामला हिंसक हो गया।पुलिस का आरोप है कि इसी दौरान उन्होंने अपने कपड़े उतार दिए और रेजर ब्लेड लहराने लगीं। उन्होंने ब्लेड से RPF अधिकारी यामिनीकांत मिश्रा पर हमला किया और खुद को भी घायल कर लिया। मिश्रा ने आरोप लगाया कि इस दौरान उनकी यूनिफॉर्म और मोबाइल फोन को भी नुकसान पहुंचाया गया।

AC कोच के दरवाजे किए गए बंद

स्थिति बिगड़ती देख RPF कर्मचारियों ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए AC कोच के दरवाजे बंद कर दिए। पुलिस के मुताबिक, दहानू रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पहुंचने के बाद अंतरा को उतारकर GRP के हवाले किया गया। इससे पहले उनके द्वारा कोच से बाहर निकलने के लिए खिड़की का शीशा तोड़ने की कोशिश किए जाने की भी बात सामने आई है। करीब एक घंटे से ज्यादा चले इस घटनाक्रम से ट्रेन में मौजूद यात्री भी घबरा गए।

पुलिस हिरासत में लेकर दर्ज किया केस

अगली सुबह बोरीवली रेलवे पुलिस ने अंतरा बनर्जी को हिरासत में लिया। बोरीवली GRP इंस्पेक्टर कुंडा गावड़े के अनुसार, प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के आधार पर माना जा रहा है कि AC कोच का टिकट नहीं मिल पाने को लेकर वह परेशान थीं। पुलिस के मुताबिक, जब उन्हें रिश्तेदार या वकील से संपर्क करने के लिए कहा गया, तो उन्होंने इनकार कर दिया और अपनी गिरफ्तारी की मांग की। 13 अगस्त को मामले में FIR दर्ज की गई। पुलिस ने सुरक्षा को खतरे में डालने, सरकारी कर्मचारियों को गंभीर चोट पहुंचाने, मारपीट और जानबूझकर अपमान करने समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया। पुलिस ने उन्हें नोटिस दिया, जिसके बाद अंतरा बनर्जी को जमानत पर रिहा कर दिया गया। पुलिस अब मामले से जुड़े प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की जांच कर रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-