Actress Ananya Raj Death News: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस का महज 35 साल की उम्र में निधन, नींद में ही थम गई सांसें, परिवार के सदस्यों ने दी जानकारी / Image: Instagram
मुंबई: Actress Ananya Raj Death News भारत के फिल्मी गलियारे से दुखद खबर सामने आई है। दरअसल बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस अनन्या राज का 35 साल की उम्र में निधन हो गया है। अनन्या के निधन की पुष्टि परिवार के ही सदस्यों ने सोशल मीडिया के माध्यम से की है। परिवार के सदस्यों ने बताया कि अनन्या का निधन 15 जुलाई को ही हो गया था, लेकिन फैन्स को जानकारी आज दी गई। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस लंबे वक्त से शारीरिक और मानसिक समस्याओं से जूझ रही थीं।
Actress Ananya Raj Death News एक्ट्रेस के परिवार ने एक्ट्रेस के आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में उन्होंने बताया कि एक्ट्रेस का निधन 15 जुलाई को हुआ था। एक्ट्रेस का निधन उनकी नींद में ही हुआ। इंस्टाग्राम पर लिखा गया है कि ‘ये अनन्या का परिवार है। बेहद दर्द के साथ बताना पड़ रहा है कि अनन्या का निधन 15 जुलाई की सुबह हुआ। उन्होंने अपनी नींद में दुनिया को अलविदा कहा।’
पोस्ट में आगे जानकारी दी गई- वह एक साल से ज्यादा समय से शारीरिक और मानसिक परेशानी से जूझ रही थीं। और इन परेशानियों से वो एक योद्धा की तरह लड़ीं। वो एक मजबूत इरादों वाली लड़की थीं और एक रानी की तरह जीती थीं। बच्चा आपकी कमी हमेशा खलेगी। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि आप उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें। इस मुश्किल समय में, हम प्राइवेसी और शांति बनाए रखना चाहते हैं।
अनन्या राज के बारे में बात करें तो उन्होंने साल 2016 में अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। बॉलीवुड के साथ-साथ अनन्या राज रीजनल सिनेमा का भी हिस्सा थीं। वह तेलुगु फिल्म ‘थग्गेदे ले’ का हिस्सा थीं। वह तीन भाषाओं में बनी फिल्म ‘मद्रासी गैंग’ में भी नजर आई थीं।