(Gandhari Upcoming Movie/ Image Credit: kathhapictures Instagram)
Gandhari Upcoming Movie: तापसी पन्नू लंबे समय के बाद बड़े पर्दे पर अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराने के लिए तैयार हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म ‘गांधारी’ इन दिनों (Gandhari Upcoming Movie) काफी चर्चा में है। फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर हाल ही में सामने आया, जिसमें तापसी बेहद गंभीर और आक्रामक अंदाज में नजर आई। पोस्टर देखने के बाद फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है। लेकिन रिलीज से पहले ही यह फिल्म एक विवाद में फंस गई है। मुंबई के लेखक राघव देसाई ने दावा किया है कि फिल्म के टाइटलल और कहानी का आइडिया उनके पहले पेश किए प्रोजेक्ट से मिलता है।
राघव देसाई का कहना है कि उन्होंने साल 2024 में फिल्म के मेकर्स के सामने इसी तरह की कहानी का कॉन्सेप्ट पेश किया था। लेखक ने आरोप लगाया कि उनके आइडिया को बाद में कनिका ढिल्लों के नाम से विकसित किया गया। इस दावे के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। कई लोग मेकर्स से इन आरोपों पर जवाब मांग रहे हैं।
विवाद बढ़ने के बाद कनिका ढिल्लों की प्रोडक्शन कंपनी Kathha Pictures ने सोशल मीडिया पर आधिकारिक बयान जारी किया। कंपनी ने फिल्म की कहानी (Gandhari Upcoming Movie) कॉपी होने के आरोपों को पूरी तरह गलत बताया है। प्रोडक्शन हाउस के मुताबिक,’गांधारी’ एक ओरिजिनल फिल्म है जिसे कनिका ढिल्लों ने लिखा और प्रोड्यूस किया है। कंपनी ने साफ किया कि फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले कनिका ढिल्लों का मौलिक काम है। साथ ही मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से अपील की गई कि बिना पुष्टि किए गए आरोपों को तथ्य की तरह प्रकाशित या शेयर न किया जाए।
‘गांधारी’ एक रिवेंज ड्रामा फिल्म (Gandhari Upcoming Movie) है जिसका निर्देशन देवाशीष मखीजा ने किया है। फिल्म में तापसी पन्नू के साथ इश्वाक सिंह भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग मार्च में पूरी हो चुकी है। अब यह फिल्म 3 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है।