Ganga Mai ki Betiyan: कौशल्या के यू-टर्न ने उड़ाए कुसुम के होश! भवानी देवी बनी दुर्गा की ढाल.. क्या मनोज का खेल ख़त्म कर पाएगी सहाना?
Ganga Mai ki Betiyan: 'गंगा माई की बेटियाँ' के आगामी एपिसोड में रिश्तों के समीकरण बदलते हुए नज़र आएंगे.. वहीं, सहाना का साथ देकर कौशल्या सब को एक बड़ा झटका देने वाली है..
Ganga Mai ki Betiyan 23rd July 2026/ Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @TellyChakkar
- स्नेहा ने ठुकराई भवानी देवी की दौलत!
- कौशल्या का बदला मिजाज!
Ganga Mai ki Betiyan: ‘ZEE TV’ के सबसे पसंदीदा शो ‘गंगा माई की बेटियाँ‘ के आगामी एपिसोड में रिश्तों के समीकरण बदलते हुए नज़र आएंगे। । जहाँ भवानी देवी किसी भी कीमत पर दुर्गावती के परिवार को बिखरने नहीं देना चाहती; तो वहीं सहाना का साथ देकर कौशल्या सबको एक बड़ा झटका देने वाली है।
Ganga Mai ki Betiyan Upcoming Twist: स्नेहा के सामने फेंकी नोटों की गड्डी!
भवानी देवी, स्नेहा को दुर्गावती के खिलाफ केस वापस लेने के लिए पैसों का लालच देती है, लेकिन स्नेहा साफ़ इंकार कर देती है। वह उसे साफ़ कहती है कि उसकी लड़ाई पैसों के लिए नहीं, बल्कि गंगा को न्याय दिलाने के लिए है। उस पर भवानी देवी पूरे आत्मविश्वास के साथ दुर्गावती की ढाल बनते हुए कहती है कि वह किसी की ज़िंदगी बर्बाद नहीं कर सकती, यह सब महज़ एक गलतफहमी है।
भवानी देवी स्नेहा को खुली चेतावनी देते हुए कहती है कि भले ही लड़ाई उसने शुरू की हो, लेकिन इसे ख़त्म वही करेंगी। उनका यह निडर रवैया इशारा करता है कि पर्दे के पीछे कई ऐसे सच छिपे हैं जो अभी सामने आने बाकी हैं।
सोनी को ठहराया समस्याओं का ज़िम्मेदार!
इसी बीच, सहाना के ससुराल लौटते ही वहाँ का माहौल और गर्मा जाता है। कुसुम उस पर बरस पड़ती है और सनसनीखेज़ आरोप लगाते हुए कहती है कि सोनी ने ही मनोज को अपने जाल में फंसाया है। वह मनोज को पूरी तरह बेगुनाह बताते हुए, घर में आ रही मुसीबतों का ठीकरा, सोनी के सिर फोड़ देती है। तभी सहाना अपनी बहन सोनी का अपमान सहने से मना कर देती है और मज़बूती से सोनी का बचाव करती है।
Ganga Mai ki Beityan 23rd July 2026 written update: कौशल्या ने दिया सहाना का साथ!
आग-बबूला होकर कुसुम, जैसे ही सहाना को थप्पड़ मारने के लिए हाथ उठाती है, हालात बेकाबू हो जाते हैं। तभी अचानक कौशल्या सामने आकर कुसुम को रोक देती है और उसे चेतावनी देती है कि वह सहाना को चोट न पहुँचाए। कौशल्या का रूप देखकर सबके होश उड़ जाते हैं और कुसुम की बोलती बंद हो जाती है। वह समझ नहीं पाती कि हमेशा सहाना को निशाना बनाने वाली कौशल्या आज उसका पक्ष क्यों ले रही है?
अचानक आए इस बदलाव से यह संकेत मिलता है कि शायद कौशल्या को आख़िरकार मनोज का असली चेहरे समझ आ रहा है या फिर इसके विपरीत उसके इस अचानक समर्थन के पीछे कोई और मकसद हो सकता है?
अब आगामी एपिसोड में यह देखना बहुत ही दिलचस्प होगा कि एक तरफ, भवानी देवी पूरी ताक़त से दुर्गावती के पक्ष में मोर्चा संभाल चुकी हैं ववहीं दूसरी तरफ, मनोज के बुरे इरादों के खिलाफ अकेली लड़ रही सहाना को आख़िरकार एक मज़बूत सहारा मिल गया है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Ganga Mai ki Betiyan: भवानी देवी के खौफनाक चक्रव्यूह में फंसी स्नेहा! क्या पैसों के दम पर पलट जाएगी पूरी बाज़ी या स्नेहा सब के सामने लाएगी सच?
- Jana Nayagan Box Office Collection Day 1: जना नायकन’ ने रिलीज होते ही मचाया बॉक्स ऑफिस पर तहलका! रिलीज के कुछ घंटों में कमाई 14 करोड़ के पार, क्या टूटेंगे कई बड़े रिकॉर्ड?

Facebook


