Ganga Mai ki Betiyan: सिद्धू का रौद्र रूप देख कांपी पूर्वी! क्या प्रिंसिपल के आखिरी फैसले से पहले बेनक़ाब हो पाएगा शिवानी का सफ़ेद झूठ?
Ganga Mai ki Betiyan: "गंगा माई की बेटियाँ" में काफी कुछ नया होने वाला है, जहाँ एक ओर गंगा अन्याय के खिलाफ खड़ी होती है तो वहीं दूसरी ओर, दुर्गावती के घर एक नया तूफ़ान देगा दस्तक..
Ganga Mai ki Betiyan 8th August 2026/Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @TellyChakkar
- पूर्वी पर ज्वालामुखी की तरह फटा सिद्धू!
- दुर्गावती के घर नए तूफ़ान ने दी दस्तक!
Ganga Mai ki Betiyan: ‘ZEE TV’ के सबसे लोकप्रिय और पसंदीदा शो “गंगा माई की बेटियाँ” के आगामी एपिसोड में काफी कुछ नया होने वाला है, जहाँ एक ओर सोनी के कॉलेज में कोर्ट रूम जैसा माहौल देखने को मिलेगा, तो दूसरी ओर दुर्गावती के परिवार के खिलाफ रची जा रही एक और खतरनाक साजिश सामने आएगी।
Ganga Mai ki Betiyan Upcoming Twist: अन्याय के खिलाफ डटकर खड़ी गंगा!
प्रिंसिपल द्वारा सोनी के भविष्य पर फैसला लेने की तैयारी के बीच उसका करियर दांव पर लग गया है। शिवानी और उसके माता-पिता लगातार सोनी को दोषी ठहरा रहे हैं, लेकिन गंगा इस अन्याय के खिलाफ खड़ी हो जाती है। वह प्रिंसिपल के सामने हाथ जोड़कर प्रार्थना करती है कि वे केवल एक पक्ष की बात न सुनें, बल्कि पूरी घटना की निष्पक्ष जांच कराएं। गंगा भावुक होकर कहती है कि पूरी सच्चाई जानें बिना कोई भी फैसला लेना गलत होगा।
मायूस सोनी में जागी नई उम्मीद!
गंगा प्रिंसिपल को भरोसा दिलाती है कि अगर जांच में सोनी दोषी पाई गई, तो वह स्वयं शिवानी और उसके माता-पिता के सामने घुटने टेककर उनसे माफ़ी मांगेगी। उसकी इस भावुक अपील से वहाँ मौजूद सभी लोगों पर गहरा असर होता है, सब शांत हो जाते हैं और मायूस सोनी के मन में एक नई उम्मीद जाग उठती है।
Ganga Mai ki Betiyan 8th August 2026 written update: दुर्गावती के घर नए तूफ़ान ने दी दस्तक!
इसी बीच, दुर्गावती के परिवार पर एक और मुसीबत आ जाती है। पुजारी सिद्धू और दुर्गावती के पास भागकर चौंका देने वाली ख़बर लेकर आता है कि आयकर विभाग ने हवेली पर छापा मारा है। अधिकारियों को घर की तलाशी लेते देख, सभी घरवाले हैरान रह जाते हैं। ऐसे माहौल में दुर्गावती बिना डरे अधिकारियों से इस छापे की वजह पूछती है।
पूर्वी ने रचा नया षड्यंत्र!
अधिकारी शांत भाव से जवाब देते हैं कि वे केवल मिली हुई शिकायत के आधार पर कानूनी कार्यवाही कर रहे हैं। इस बात पर गुस्सा होकर, दुर्गावती पूछती है कि शिकायत किसने की? कोई कुछ बोल पाता, उससे पहले ही पूर्वी एक नया षड्यंत्र रचती है। वह जानबूझकर स्नेहा पर ऊँगली उठाती है और आरोप लगाती है कि दुर्गावती के परिवार को बदनाम करने के लिए यह शिकायत पक्का स्नेहा ने ही की होगी।
Ganga Mai ki Betiyan Today’s full episode: सिद्धू का रौद्र रूप देख कांपी पूर्वी!
लेकिन इस बार सिद्धू शांत नहीं बैठता। पूर्वी के इस बिना सिर-पैर के आरोप पर गुस्सा होकर वह स्नेहा का मज़बूती से पक्ष लेता है और वह साफ़ तौर पर कह देता है कि वह बिना किसी ठोस सबूत के अपनी पत्नी पर झूठा आरोप लगाने वाले को कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। सिद्धू का यह रौद्र रूप देख, पूर्वी की बोलती बंद हो जाती है।
जहां एक ओर गंगा, सोनी को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष कर रही है वहीं दूसरी ओर, सिद्धू स्नेहा की ढाल बने खड़ा है। अब कहानी में यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि क्या प्रिंसिपल, शिवानी द्वारा सोनी पर लगाए हुए झूठे आरोपों का सच जान पाऐंगे? इसके साथ ही यह सवाल भी खड़ा होता है कि दुर्गावती के खिलाफ आयकर विभाग में शिकायत किसने की और क्या पूर्वी की साजिशें सबके सामने आ पाएंगी?

Facebook


