Accident During Batwara 1947 Promotion : ‘बटवारा 1947’ के प्रमोशन में मचा हड़कंप! सनी देओल की एक झलक के लिए उमड़ी भीड़, फिर गूंज उठीं चीखें
लखनऊ के फीनिक्स मॉल में फिल्म 'बटवारा 1947' के प्रमोशन के दौरान भारी भीड़ के बीच एक युवक ऊंचाई से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।
Accident During Batwara 1947 Promotion : Image Source : X
- बटवारा 1947' के प्रमोशन के लिए सनी देओल, प्रीति जिंटा और करण देओल लखनऊ पहुंचे थे।
- कार्यक्रम के दौरान भीड़ के बीच एक युवक ऊंचाई से गिरकर घायल हो गया।
- घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एंटरटेनमेंट डेस्क: Accident During Batwara 1947 Promotion : फिल्म ‘बटवारा 1947’ के प्रमोशन के लिए लखनऊ पहुंचे बॉलीवुड सितारे सनी देओल, प्रीति जिंटा और करण देओल के कार्यक्रम के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। कृष्णा नगर स्थित फीनिक्स मॉल में प्रमोशन के वक्त हुई अव्यवस्था और लापरवाही के कारण एक युवक ऊंचाई से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया
मिली जानकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब सितारे प्रमोशन निपटाकर मॉल से बाहर निकल रहे थे और भारी भीड़ जमा थी। Batwara 1947 Release Date घायल युवक को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। इस हादसे के इतर, लखनऊ दौरे के दौरान सनी देओल ने रूमी गेट पर तांगे की सवारी की और प्रशंसकों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं। उन्होंने कहा कि लखनऊ से उनका पुराना जुड़ाव रहा है और उन्होंने यहाँ कई फिल्मों की शूटिंग की है।
8 साल बाद वापस आ रही प्रीति और सनी देओल की जोड़ी
इस फिल्म के ज़रिए प्रीति जिंटा और सनी देओल की जोड़ी करीब 8 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है। इससे पहले दोनों 2018 में ‘भैयाजी सुपरहिट’ के अलावा ‘फर्ज’ और ‘द हीरो’ जैसी फिल्मों में साथ नज़र आ चुके हैं। आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी यह फिल्म भारत-पाकिस्तान बंटवारे की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसमें अली फजल भी अहम भूमिका में हैं।
कब हो रही मूवी रीलीज़
14 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हो रही ‘बटवारा 1947’ का मुकाबला बॉक्स ऑफिस पर इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ से होगा। फिलहाल, मॉल में हुई इस अनहोनी के बाद इवेंट मैनेजमेंट और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
इन्हें भी पढ़ें:-
- OP Rajbhar On Akhilesh Yadav : ‘कंसवंशी’ कहकर अखिलेश यादव पर भड़के ओपी राजभर! गाजीपुर-अमेठी की घटनाओं का जिक्र कर सपा की PDA पर उठाए बड़े सवाल
- Range Rover SV Ultra Launched: रॉयल लुक और जबरदस्त टेक्नोलॉजी का संगम! Range Rover SV Ultra के फीचर्स और पावर देखकर उड़ जाएंगे होश
- Ink thrown at Neha Bora: पीएम और RSS के खिलाफ तीखे बयान देने वाली नेहा बोरा के चेहरे पर फेंकी गई स्याही.. JPSC आंदोलन के दौरान सामने आई घटना, देखें वीडियो

Facebook


