Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce News : ‘अब पति-पत्नी वाली फीलिंग नहीं बची…’ रियलिटी शो में बिग बॉस 19 विनर की पत्नी ने किया तलाक का ऐलान

Ads

टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो में खुलासा किया कि वह और बिग बॉस 18 विनर गौरव खन्ना पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं और तलाक की प्रक्रिया में हैं।

  •  
  • Publish Date - June 27, 2026 / 10:26 PM IST,
    Updated On - June 27, 2026 / 10:29 PM IST

Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce News / Image Source ; X

HIGHLIGHTS
  • आकांक्षा चमोला ने शो में तलाक का खुलासा किया।
  • बताया कि दोनों पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं।
  • कहा- "अब पति-पत्नी वाली फीलिंग नहीं बची।"

एंटरटेनमेंट डेस्क : Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce News :  नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो ‘लॉक अप: सच या सजा’ के पहले ही एपिसोड में एक ऐसा खुलासा हुआ है जिसने सबको चौंका दिया है। शो में आईं टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने शो की जेलर फराह खान और रितेश देशमुख के सामने अपनी निजी जिंदगी का सबसे बड़ा राज खोला है। आकांक्षा ने बताया कि वह और उनके पति ‘अनुपमा’ सीरियल के मशहूर एक्टर और बिग बॉस 18 के विनर गौरव खन्ना एक-दूसरे से तलाकले रहे हैं।

वह और गौरव पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं।

Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce News शो के दौरान आकांक्षा चमोला को अपना एक ऐसा सीक्रेट बताने के लिए कहा गया जो किसी को नहीं पता था। इस पर आकांक्षा ने ‘एक्सपोज कार्ड’ उठाया और बताया कि वह और गौरव पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं। आकांक्षा ने कहा, “मैं और गौरव तलाक ले रहे हैं। यह बात अभी तक सामने नहीं आई थी, लेकिन हम पिछले एक साल से इस पर सोच रहे हैं। हमारे बीच कोई लड़ाई-झगड़ा नहीं है, हम एक-दूसरे को अपनाते हैं। लेकिन हमें लगता है कि हम पार्टनर के तौर पर एक साथ नहीं रह सकते क्योंकि हम दोनों का भविष्य अलग है।”

बिग बॉस में थे तभी लिया था फैसला

आकांक्षा ने इशारा किया कि जब गौरव बिग बॉस में थे, उसी समय उन्होंने अलग होने का मन बना लिया था। उन्होंने आगे कहा कि दोनों के माता-पिता के कहने पर वे अलग रह रहे थे ताकि खुद को समझ सकें। घरवाले चाहते थे कि वे आपस में बात करें और पब्लिक इवेंट्स में साथ जाएं ताकि चीजें ठीक हो सकें, लेकिन अब उनके बीच पति-पत्नी वाली कोई फीलिंग नहीं बची है।

परिवारों के लिए भी एक खबर होगी

Lock Upp Season 2 First Episode Akanksha Chamola आकांक्षा ने कहा कि यह बात अब उनके परिवारों के लिए भी एक खबर होगी। आपको बता दें कि गौरव खन्ना टीवी के बड़े स्टार हैं, जिन्होंने सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इंडिया सीजन 1 और बिग बॉस सीजन 18 जीता है। वे ‘अनुपमा’ शो में अनुज कपाड़िया के रोल के लिए बहुत मशहूर हैं।

ये भी पढ़ें