Haunted 3D Echoes of the Past Movie: रात में देखने की गलती मत करना! 2700 करोड़ की कमाई के बाद इस हॉरर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर किया भूतिया कब्जा
Haunted 3D Echoes of the Past Movie: हॉरर फिल्मों की लोकप्रियता एक बार फिर तेजी से बढ़ रही है। 2,700 करोड़ रुपये की शानदार कमाई करने वाली ऑब्सेशन के बाद अब एक नई बॉलीवुड हॉरर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है और दर्शकों के बीच डर और रोमांच का जबरदस्त माहौल बना रही है।
(Haunted 3D Echoes of the Past Movie/ Image Credit: thevikrambhatt Instagram)
- 'हॉन्टेड 3D: इकोस ऑफ द पास्ट' ने 4 दिनों में ₹11.55 करोड़ कमाए।
- हॉरर जॉनर को दर्शकों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है।
- फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹13.60 करोड़ पहुंचा।
मुंबई: Haunted 3D Echoes of the Past Movie: इन दिनों सिनेमाघरों में हॉरर फिल्मों का क्रेज एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। जहां हाल के महीनों में रोमांस और एक्शन फिल्मों का दबदबा था। वहीं, अब दर्शक डर और सस्पेंस से भरपूर कहानियों को पसंद कर रहे हैं। इसी ट्रेंड का फायदा नई हॉरर फिल्म Haunted 3D: Echoes of the Past को मिल रहा है। रिलीज के कुछ ही दिनों में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बना ली है और दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है।
बड़ी फिल्मों के बीच बनाई खास जगह
बता दें कि 12 जून को सिनेमाघरों में कई फिल्में रिलीज हुई थीं। इनमें Main Wapas Aaunga, Bharat Bhagya Vidhata और ‘हॉन्टेड 3D: इकोस ऑफ द पास्ट’ शामिल थीं। शुरुआत में माना जा रहा था कि बड़े सितारों वाली फिल्मों को ज्यादा रिस्पॉन्स मिलेगा लेकिन नतीजे कुछ अलग ही रहे। हॉरर फिल्म ने कम बजट और सीमित स्क्रीन के बाद भी दर्शकों को आकर्षित किया और कमाई के मामले में अन्य फिल्मों को कड़ी टक्कर दे दी।
पहले चार दिनों में शानदार कमाई
फिल्म ने पहले दिन लगभग 2.24 करोड़ रुपये की ओपनिंग दर्ज की। दूसरे दिन इसकी कमाई बढ़कर करीब 3.6 करोड़ रुपये पहुंच गई। तीसरे दिन भी दर्शकों का उत्साह बना रहा और फिल्म ने लगभग 3.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया। चौथे दिन यानी सोमवार को भी फिल्म की रफ्तार धीमी नहीं पड़ी और करीब 2.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ। इस तरह फिल्म ने शुरुआती चार दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 11.55 करोड़ रुपये की नेट कमाई की।
दूसरी फिल्मों से निकली आगे
जहां ‘भारत भाग्य विधाता’ चार दिनों में लगभग 5.86 करोड़ रुपये ही जुटा सकी। वहीं ‘मैं वापस आऊंगा’ की कमाई करीब 8.10 करोड़ रुपये रही। इसके मुकाबले ‘हॉन्टेड 3D: इकोस ऑफ द पास्ट’ ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए दर्शकों और ट्रेड एक्सपर्ट्स दोनों को प्रभावित किया। फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी लगभग 13.60 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है जो इसकी बढ़ती लोकप्रियता को दिखाता है।
स्टारकास्ट और निर्देशन बनी ताकत
फिल्म में Mimoh Chakraborty, Chetna Pande, Praneet Bhat और Gaurav Bajaj मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म का निर्देशन Vikram Bhatt और Manish P.Chavan ने किया है। डर, रहस्य और सस्पेंस से भरपूर कहानी के कारण यह फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल रही और आने वाले दिनों में इसकी कमाई और बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Suzlon Energy Share Price: क्या शुरू हो गई बड़ी रैली? सरकारी फैसले के बाद Suzlon Energy के शेयर में जोरदार तेजी, निवेशकों को मिला चौंकाने वाला फायदा
- TMC Rebel MPs: टूट की कगार पर पहुंची ममता की पार्टी, क्या TMC छोड़ने वाली हैं एक और सांसद? भूपेंद्र यादव के घर पहुंचने की खबर से चर्चाएं तेज
- Uttarakhand News: विकास की दौड़ में आगे बढ़ रहा उत्तराखंड, सीएम धामी ने खोला सौगातों का पिटारा, 110 करोड़ की 19 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

Facebook


