मध्य प्रदेश के भिंड में नाबालिग लड़की से बलात्कार के आरोप में फेरीवाला गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के भिंड में नाबालिग लड़की से बलात्कार के आरोप में फेरीवाला गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के भिंड में नाबालिग लड़की से बलात्कार के आरोप में फेरीवाला गिरफ्तार
Modified Date: August 12, 2024 / 12:37 pm IST
Published Date: August 12, 2024 12:37 pm IST

भिंड (मध्य प्रदेश), 12 अगस्त (भाषा) मध्य प्रदेश के भिंड जिले में आठ साल की बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने घर ले जाने के बाद उसके साथ कथित रूप से बलात्कार करने के मामले में पुलिस ने एक फेरीवाले को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक असित यादव ने सोमवार को बताया कि घटना शनिवार रात जिले के गोहद कस्बे में हुई और रविवार को इसकी सूचना मिली।

अधिकारी ने बताया कि शिकायत के अनुसार, फेरीवाले ने बच्ची को मिठाई का लालच दिया। इसके बाद वह उसे अपने घर ले गया और कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया। बाद में उस व्यक्ति ने बच्ची को 20 रुपये दिए।

अधिकारी ने बताया कि बच्ची के पास 20 रुपये देखकर उसकी मां ने पूछताछ की और बच्ची ने उसे घटना के बारे में बताया। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पोक्सो) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भाषा सं दिमो

मनीषा नरेश

नरेश


लेखक के बारे में