Jana Nayagan Thalapathy Vijay News: थलापति विजय की फिल्म को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, इस तारीख तक नहीं होगी रिलीज, जानिए क्यों हो रहा ये विवाद
थलापति विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायगन’ सेंसर बोर्ड से जुड़े विवाद के चलते रिलीज नहीं हो सकी है। CBFC और हाईकोर्ट के आदेश के बीच फंसी इस फिल्म को …

jana Nayagan Thalapathy Vijay News:
- थलापति विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायगन’ की रिलीज CBFC विवाद के चलते अटकी।
- राम गोपाल वर्मा ने सेंसर बोर्ड की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।
- मद्रास हाईकोर्ट ने फिल्म की रिलीज पर 21 जनवरी तक रोक लगाई।
Jana Nayagan Thalapathy Vijay News : राजनीति में कदम रख चुके साउथ सुपरस्टार( Thalapathy Vijay )थलापति विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायगन' को लेकर विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ चल रही खींचतान के कारण फिल्म की रिलीज अटक गई है, जिससे अब पूरी फिल्म इंडस्ट्री में उबाल है। संदीप रेड्डी वांगा और राम गोपाल वर्मा जैसे दिग्गज निर्देशकों ने अब विजय के समर्थन में उतरते हुए सेंसर बोर्ड की कार्यप्रणाली पर तीखे सवाल उठाए हैं।
रिलीज से ठीक पहले लगा झटका, डूबे करोड़ों रुपये Jan Nayagan Movie
Thalapathy Vijay Last Movie थलापति विजय की यह फिल्म 9 जनवरी को प्रभास की फिल्म 'द राजा साब' के साथ बड़े पर्दे पर टकराने वाली थी। फिल्म का क्रेज इतना था कि इसने एडवांस बुकिंग में ही वर्ल्डवाइड 50 से 60 करोड़ रुपये और भारत में 10 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था लेकिन सेंसर बोर्ड से 'हरी झंडी' न मिलने के कारण फिल्म समय पर रिलीज नहीं हो सकी और मेकर्स को दर्शकों का पूरा पैसा रिफंड करना पड़ा।
दिग्गज निर्देशकों ने खोला मोर्चा
Ram Gopal Varma on Jan Nayagan : आरजीवी ने सोशल मीडिया (X) पर सेंसर बोर्ड की प्रासंगिकता को ही खारिज कर दिया। उन्होंने लिखा, "आज के डिजिटल युग में सेंसर बोर्ड का होना मूर्खता है। इसका उद्देश्य बहुत पहले खत्म हो चुका है। फिल्म इंडस्ट्री ही इसे जिंदा रखने के लिए जिम्मेदार है।"
CENSOR BOARD is OUTDATED
Not in the context of just @Actor_Vijay ‘s #JanaNayagan ‘s censor issues but in an overall manner, it is truly foolish to think that the censor board is still relevant today
It has long outlived it’s purpose, but it’s being kept alive out of laziness…
— Ram Gopal Varma (@RGVzoomin) January 9, 2026
हाईकोर्ट का फैसला: 21 जनवरी तक लगी रोक
Jan Nayagan Controversy इस पूरे विवाद के बीच मद्रास हाईकोर्ट ने 'जन नायगन' की रिलीज पर 21 जनवरी तक रोक लगा दी है। हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच का मानना है कि सेंसर बोर्ड को फिल्म सर्टिफिकेशन के लिए अपना पक्ष रखने का पर्याप्त समय नहीं दिया गया। CBFC का कहना है कि फिल्म में कई ऐसे संवेदनशील दृश्य और राष्ट्रीय प्रतीकों (National Symbols) का उपयोग किया गया है, जिन पर एक्सपर्ट की राय लेना अनिवार्य है। इसी 'एक्सपर्ट राय' के चक्कर में फिल्म की रिलीज लटक गई है।
एच विनोद के निर्देशन में बनी जना नायकन में विजय के साथ पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, मामिथा बैजू, मोनिशा ब्लेसी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म को जगदीश पलानीसामी, लोहित एनके और वेंकट के नारायण ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी तहलका मचाने को तैयार है।
https://youtu.be/fJaAYcERf3Y?si=aQ-iubR6Puhc0-ZJ
इन्हें भी पढ़ें :-
- Chhattisgarh IAS transfer Latest Order: छत्तीसगढ़ के इस कलेक्टर को मोदी सरकार का बुलावा.. दिल्ली में संभालेंगे स्वास्थ्य विभाग में डायरेक्टर का जिम्मा, पढ़ें आदेश
- Bhilai Temple Theft : पहले भगवान के सामने झुकाया सिर, फिर मंदिर में ही महिला ने कर दी ऐसी शर्मनाक हरकत, आप भी देखें वायरल वीडियो
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: फिल्म को लेकर सेंसर बोर्ड ने कुछ संवेदनशील दृश्यों और राष्ट्रीय प्रतीकों के उपयोग पर आपत्ति जताई है, जिस कारण सर्टिफिकेशन में देरी हो रही है।
लेखक के बारे में
I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.
और भी पढ़ें...Web Title: Thalapathy Vijay’s Final Film ‘Jan Nayagan’ Stuck in CBFC Row
एंटरटेनमेंट
और भी पढ़ें ›
Stree 3 Release Date: ‘स्त्री 3’ को लेकर खत्म हुआ इंतजार! रिलीज डेट पक्की, जानें राजकुमार राव-श्रद्धा की जोड़ी कब लगाएगी डर का तड़का?
01 Oct 2026 | 2:43 pm
Tara Sutaria in Desi and Bold Look: बोल्ड और देसी अवतार में बिखेरा हुस्न का जलवा, तारा सुतारिया की तस्वीरें देख फैंस बोले- नजरें हटाना मुश्किल
01 Oct 2026 | 1:34 pm
Koffee with Karan Last Season: आख़िरकार बंद हो रहा भारत का सबसे मशहूर टीवी शो.. 22 सालो तक होता रहा टेलीकॉस्ट, जानें क्या है परमानेंट ब्रेक की वजह
30 Sept 2026 | 3:31 pm
Drishyam 3 Advance Booking: थिएटर में आने से पहले ‘दृश्यम 3’ का जलवा! धड़ाधड़ बिके 7 लाख टिकट, क्या ओपनिंग डे पर करेगी रिकॉर्डतोड़ कमाई?
30 Sept 2026 | 12:30 pm
Ganga Mai ki Betiyan: कौशल्या ने स्वयं खोद डाली अपनी कब्र! सहाना के गुनहगारों का काल बना सिद्धू, क्या मुरली को कभी मिल पाएगी माफ़ी?
29 Sept 2026 | 7:11 pm
Who is Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा, जिनकी हर तरफ हो रही चर्चा? ग्लैमर से एक्टिंग तक ऐसा रहा सफर, इन फिल्मों-सीरीज में आ चुकी हैं नजर
29 Sept 2026 | 1:24 pm
Ganga Mai ki Betiyan: इस शख्स की घिनौनी हरकतें ही बनेंगी इंदु और कौशल्या की बर्बादी की वजह, क्या सहाना के कड़े फैसले में गंगा देगी उसका साथ?
28 Sept 2026 | 7:32 pm
India’s Best Dancer Season 5 Winner: रायपुर के रितेश पाल बने ‘इंडियाज बेस्ट डांसर 5’ के विनर, 15 लाख जीतने के बाद कही दिल छू लेने वाली बात
28 Sept 2026 | 4:07 pm