HIGHLIGHTS
- जेमी लीवर ने भाई जेसी लीवर के बचपन के ट्यूमर का किया खुलासा
- बेटे की बीमारी के दौरान जॉनी लीवर घुटनों पर बैठकर करते थे प्रार्थना
- अमेरिका में मिली सही जानकारी के बाद जेसी की सफल सर्जरी हुई
एंटरटेनमेंट डेस्क : Johnny Lever News बॉलीवुड के दिग्गज कॉमेडियन जॉनी लीवर के लिए 90 के दशक का दौर व्यावसायिक सफलता की ऊंचाइयों पर था, लेकिन निजी जीवन में वे एक बेहद डरावने संकट से गुजर रहे थे। हाल ही में जॉनी लीवर की बेटी जेमी लीवर ने एक इंटरव्यू में अपने भाई जेसी लीवर के बचपन में ट्यूमर से जूझने और उस दौरान परिवार द्वारा झेले गए दर्द को बयां किया है।
ट्यूमर छिपाने के लिए बदल दिया कपड़े पहनने का तरीके
जेमी लीवर ने बताया कि जब जेसी महज 10-12 साल के थे, तब उन्हें गर्दन में ट्यूमर का पता चला था। स्थिति इतनी गंभीर थी कि जेसी को ट्यूमर छिपाने के लिए अपने कपड़े पहनने के तरीके तक बदलने पड़े थे। जेमी ने उस कठिन समय को याद करते हुए कहा, “एक बहन होने के नाते मैं हमेशा उनकी रक्षा करने की कोशिश करती थी। Bollywood News अपने माता-पिता को अपने लाडले बेटे की सर्जरी और रिकवरी के दौर से गुजरते देखना बहुत दिल दहला देने वाला था।”
घुटनों पर बैठकर करते थे प्रार्थना
जॉनी लीवर के लिए यह समय मानसिक रूप से झकझोर देने वाला था। जेमी ने बताया कि उनके पिता घुटनों पर बैठकर भगवान से प्रार्थना किया करते थे कि क्या उन्हें अपने बेटे की दूसरी सर्जरी करानी चाहिए। उस वक्त उन्हें एक आध्यात्मिक संकेत मिला कि उन्हें आगे बढ़ना चाहिए।यह पूरा परिवार उस समय अमेरिका में छुट्टियों पर था, जो बाद में जेसी के लिए जीवनदान साबित हुआ। एक चर्च में उनकी मुलाकात एक पादरी से हुई, जिन्होंने उन्हें एक विशेष अस्पताल के बारे में बताया। परिवार ने इसे ईश्वर का संकेत माना और वहीं जेसी की सफल सर्जरी हुई। आज जेसी लीवर पूरी तरह स्वस्थ हैं और अपनी जिंदगी में बेहद मजबूत बनकर उभरे हैं।