Kacha Badam Singer News / Image Source : SCREENGRAB
एंटरटेनमेंट डेस्क : Kacha Badam Singer News इंटरनेट एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो रातों-रात किसी की भी किस्मत बदल सकता है। कुछ साल पहले पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में साधारण मूंगफली बेचने वाले भुबन बड्याकर के साथ भी ऐसा ही हुआ था। उनके कच्चा बादाम गाने ने उन्हें वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाई और वह एक साधारण विक्रेता से सीधे सेलिब्रिटी बन गए। हालांकि, प्रसिद्धि के उस शिखर के बाद अब भुबन एक अलग तरह की जिंदगी जी रहे हैं, जिसमें खुशहाली भी है और कुछ कड़वे अनुभव भी।
हालिया रिपोर्ट्स और बीबीसी के दौरे से भुबन के जीवन में आए बड़े बदलावों का खुलासा हुआ है की कभी कच्ची झोपड़ी में रहने वाले भुबन अब एक पक्के मकान के मालिक हैं। Viral Peanut Seller West Bengal, उन्होंने न केवल अपना घर सुधारा, बल्कि अपनी बस्ती के विकास में भी योगदान दिया। जिस घर में कभी चूल्हा जलना मुश्किल था, वहां अब रोज सब्जियां बनती हैं और परिवार भरपेट खाना खाता है। उनके बच्चे इस बदलाव से बेहद खुश हैं।
भुबन ने अब मूंगफली बेचना पूरी तरह बंद कर दिया है। वर्तमान में वह अपना जीवन यापन करने के लिए बांस की टोकरियां और हाथ के पंखे बनाकर बेचते हैं। उनकी गुमनामी के पीछे एक बड़ा कारण कानूनी उलझनें भी हैं। भुबन ने बताया कि म्यूजिक इंडस्ट्री के कुछ लोगों ने उन्हें बड़े सपने दिखाकर एक कॉन्ट्रैक्ट साइन करवा लिया, जिससे उनके सुपरहिट गाने कच्चा बादाम का कॉपीराइट उनके हाथ से निकल गया। अब उन्हें अपने ही वायरल गाने के लिए कोई रॉयल्टी नहीं मिलती है।
इन्हे भी पढ़ें:-