कंगना ने लिया थलापति विजय से पंगा, फैंस बोले – हिंदी फिल्मों की शेरनी…

कंगना ने लिया थलापति विजय से पंगा : Kangana will clash with Thalapati Vijay's film, fans said - Lioness of Hindi films...

कंगना ने लिया थलापति विजय से पंगा, फैंस बोले – हिंदी फिल्मों की शेरनी…
Modified Date: July 5, 2023 / 05:00 pm IST
Published Date: July 5, 2023 4:51 pm IST

मुंबई । कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म ‘TEJAS’ की नई रिलीज डेट सामने आ गई है। तेजस दशहरा के मौके पर रिलीज होगी। इस फिल्म कि रिलीज डेट 20 अक्टूबर 2023 रखी गई है। इसी के आस पास थलापति विजय की फिल्म लियो भी आ रही है। तेजस को सर्वेस मेहरा ने डायरेक्ट किया है। वहीं रॉनी स्क्रूवाला ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है। कंगना कि इस फिल्म का इंतजार फैंस काफी लंबे टाइम से कर रहे है।

यह भी पढ़े :  अजीत पवार ने शरद पवार के रिटायरमेंट को लेकर कहा- ‘हमें अपना आशीर्वाद दें और हम प्रार्थना करेंगे कि आपकी उम्र लंबी हो’ 

फिल्म के 2 पोस्टर शेयर करते हुए कंगना ने लिखा- ‘हमारे वीर वायु सेना पायलटों की बहादुरी का सम्मान।’ तेजस, 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।’पहली तस्वीर में कंगना एयरफोर्स पायलट के गेटअप में नजर आ रही हैं। सीन में उनके पीछे मल्टी-रोल कॉम्बैट एयरक्राफ्ट दिखाई दे रहा है।

 


लेखक के बारे में