फिल्म इंडस्ट्री में फैले भाई-भतीजावाद के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाली कंगना रनौत पर आइफा अवार्ड में वरूण धवन, सैफ अली खान और करण जौहर ने पहले तो सरेेआम आईफा अवॉर्ड में नेपोटिज्म का झंड़ा बुलंद किया और इशारों इशारों में एक्ट्रेस कंगना रनौत का भी मजाक उठाया…और अब माफी मांगकर अफसोस जता रहे हैं…दरअसल हालही में हुए आईफा अवॉर्ड फंक्शन के दौरान वरुण धवन को बेस्ड कॉमेडी एक्टर का अवॉर्ड देने के लिए स्टेज पर बुलाया गया…फिर सैफ अली खान और करण जौहर ने मिलकर वरुण को ताना मारा की तुम अपने पापा की वजह से यहां हो…तो वरुण ने कहा और आप अपनी मॉम शर्मिला टैगौर की वजह से….जिस पर करण ने कहा और मैं अपने पापा की वजह से इंडस्ट्री में हूं…जिसके बाद तीनों स्टार्स ने भाईभतीजाबाद का नारा लगाया….और जय नेपोटिज्म बोला…इसके बाद वरुण ने कहा कि आपके फिल्म का गाना है बोले चुढ़ियां बोले कंगना…तो करण ने तुरंत कहा..कि कंगना कुछ ना ही बोले तो अच्छा है वो बहुत बोलती हैं…इसके बाद ये तीनों हंस पड़े…और यहीं पर उन्होंने प्रूफ किया की बॉलीवुड इंडस्ट्री में नेपोटिज्म हैं। भाई-भतीजाबाद फैला हुआ है…वैसे इन तीनों का ये एक्ट सोशल मीडिया में वायरल हुआ…तो इन स्टार्स को फैन्स ने आड़े हाथों लिया और जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया।
अब ये तीनों स्टार्स लगे हैं माफी मांगने अपने मजाक पर सफाई देने…सबसे पहले एक्टर वरुण धवन ने एक पोस्ट करके सरेआम अपनी गलती पर मांफी मांगी…उन्होंने लिखा है मैं माफी मांगता हूं और अफसोस जताता हूं अगर मैंने किसी को उस एक्ट से तकलीफ या चोट पहुंचाई है तो मैं तहेदिल से माफी मांगता हूं….
वहीं मामला बढ़ता देख फिल्ममेकर करण जौहर ने भी अपनी गलती पर अफसोस जताया है उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में कहा है कि मैं पूरी तरह इस बात पर विश्वास करता हूं कि परिवारवाद काम नहीं करता. अगर कुछ मायने रखता है तो वह है सिर्फ टैलेंट, मेहनत और समर्पण और हमने सिर्फ मजाक किया था…जो किसी को दुखी करने के लिए नहीं था।
एक्टर सैफ अली खान ने करण की तरह रटारटाया जवाब दे रहे हैं…कि हमने सिर्फ मजाक किया था..किसी को हर्ट करने का कोई इरादा नहीं था…लेकिन इनकी बयानबाजी और मांफी के बाद हर कोई यही सोच रहा था कि कंगना रनौत क्या रिएक्शन देंगी तो जनाब कंगना कहां चुप रहने वालों में से हैं उन्होंने भी अपना रिएक्शन दे दिया है सोर्सेस की मानें तो कंगना रनौत ने करण सैफ और वरुण के मजाक उड़ाने पर कहा कि अब उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता कौन क्या कहता है…मैंने अपनी बात पहले ही रख दी है।
वैसे हमआपको बतादेंकि भाईभतीजावाद का मुद्दा कंगना रनौत ने ही करण जौहर के टॉक शो कॉफी विद करण में खुलकर उठाया था…तब से कंगना और करण के बीच फाइट चल रही है..जिसके बाद इंडस्ट्री के सितारे दो खेमों में बंट गए थे…एक वो था जो करण के साथ था और दूसरे वो वर्ग जो कंगना के नेपोटिज्म वाले बयान से सहमत था..वहीं हालही में जग्गा जासूस यानि रणबीर कपूर ने भी मान लिया है कि इंडस्ट्री में नेपोटिज्म है…क्योंकि मैं भी अपने परदादा की वजह से हूं और कल मेरे बच्चे भी मेरी वजह से होंगे…तो देखा आपने इन बयानबाजियों को देखकर याकीन किया जा सकता है कि भाईभतीजावाद इंडस्ट्री में मौजूद है और इसमें कोई इंकार नहीं कर सकता।