(Kattalan OTT Release Date/ Image Credit: kattalan_movie instagram)
नई दिल्ली: Kattalan OTT Release Date: मलयालम सिनेमा की चर्चित एक्शन थ्रिलर फिल्म Kattalan अब सिनेमाघरों के बाद OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज (Kattalan OTT Release Date) होने जा रही है। इस साल की टॉप रेटेड फिल्मों में शामिल इस फिल्म का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। फिल्म 28 मई को थिएटर में रिलीज हुई थी और अब करीब तीन महीने बाद इसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाने की तैयारी पूरी हो चुकी है। मेकर्स ने इसके OTT प्लेटफॉर्म का ऐलान कर दिया है।
Kattalan को रिलीज के बाद दर्शकों और समीक्षकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी। पॉल जॉर्ज के निर्देशन में बनी इस एक्शन थ्रिलर का बजट करीब 50 करोड़ रुपये बताया गया था, जबकि इसकी कमाई लगभग 15 करोड़ रुपये के आसपास रही। इसके बावजूद फिल्म की कहानी और थ्रिलिंग अंदाज के कारण इसे OTT पर देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं।
फिल्म के डिजिटल राइट्स को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच अब इसकी OTT रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट (Kattalan OTT Release Date) सामने आया है। मेकर्स ने बताया है कि Kattalan मनोरमा मैक्स (Manorama Max) पर स्ट्रीम की जाएगी। हालांकि, अभी तक फिल्म की OTT रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। उम्मीद है कि जल्द ही इसकी स्ट्रीमिंग तारीख का खुलासा किया जाएगा।
Kattalan की कहानी जंगल, जानवरों और इंसानों के बीच संघर्ष को दिखाती है। फिल्म हाथी दांत की तस्करी और जंगल के अवैध कारोबार के इर्द-गिर्द घूमती है। कहानी में एक गांव के लोग जंगल में हाथियों की समस्या से परेशान होते हैं और मदद के लिए मारी नाम के व्यक्ति के पास जाते हैं। लेकिन बाद में मारी पूरे इलाके पर अपना नियंत्रण स्थापित कर अवैध तस्करी का कारोबार शुरू कर देता है।
कहानी में एंथनी की एंट्री के बाद घटनाएं बदल जाती हैं। वह जंगल और स्थानीय लोगों के साथ हो रहे शोषण को देखता है और इसके खिलाफ आवाज उठाता है। फिल्म में एक्शन, रोमांच और इंसान-प्रकृति के रिश्ते को बेहतरीन तरीके से पेश किया गया है। अब OTT रिलीज के बाद (Kattalan OTT Release Date) यह देखना होगा कि दर्शकों से इसे कितना रिस्पॉन्स मिलता है।