लवीना लोध के आरोप झूठे, गलत और निराधार- महेश व मुकेश भट्ट

Ads

लवीना लोध के आरोप झूठे, गलत और निराधार- महेश व मुकेश भट्ट

  •  
  • Publish Date - December 4, 2022 / 01:57 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:02 PM IST

मुंबई। फिल्मकार बंधु महेश भट्ट और मुकेश भट्ट ने अभिनेत्री लवीना लोध द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को गलत और निराधार बताते हुए शुक्रवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सच्चाई सामने आएगी। पिछले सप्ताह लोध ने महेश भट्ट पर सिलसिलेवार आरोप लगाते हुए दावा किया था कि वह सुमित सबरवाल की पत्नी हैं। सबरवाल कथित रूप से भट्ट के भांजे हैं।

पढ़ें- महज शादी के लिए धर्म परिवर्तन करना वैध नहीं, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

लोध ने इंस्टाग्राम पर डाले गए एक वीडियो में आरोप लगाया कि सबरवाल मादक पदार्थ खरीदकर भट्ट को सप्लाई करते थे। उन्होंने दावा किया कि भट बंधु जिस्मफरोशी के धंधे में भी शामिल हैं। लोध के आरोपों के जवाब में भट्ट ने अपने वकील अमीत नाइक के जरिये अभिनेत्री को कानूनी नोटिस भेजकर ऐसे झूठे आरोप लगाने से बाज आने को कहा।

पढ़ें- 1 नवंबर से बदलने वाले हैं ये 8 नियम, आम जनता की जिंदगी पर होगा सीधा…

शुक्रवार को भट्ट बंधु ने एक बयान जारी कर कहा कि नामचीन व्यक्ति होने की वजह से उनके जीवन को जिज्ञासा और दिलचस्पी की नजर से देखा जाता है और उन पर चर्चा की जाती है, जो अकसर जरूरत से ज्यादा, गैर-जिम्मेदाराना और अनुचित हो जाती है। उन्होंने कहा कि लोध के आरोप झठे, गलत और निराधार हैं।