फिल्मी पर्दे पर हुआ प्यार, शादी के बंधन में बंधे साउथ सिनेमा के दो बड़े स्टार…

Ads

शादी के बंधन में बंधे साउथ सिनेमा के दो बड़े स्टार :Gautham Karthik and Manjima Mohan got married, Love happened on the film screen

  •  
  • Publish Date - December 3, 2022 / 05:56 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:43 PM IST

Gautham Karthik and Manjima Mohan got married

मुंबई । साउथ सिनेमा के स्टार जोड़ी गौतम कार्तिक और मंजिमा मोहन ने एक दूसरे से शादी रचा ली है। अपने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में स्टार कपल ने फेरे लिए। लंबे टाइम से गौतम और मंजिमा एक दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों स्टार अक्सर कई जगह साथ में स्पॉट किया जाता था। साउथ में दोनों स्टार की जोड़ी को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। एक्ट्रेस ने फोटो शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘अभी और हमेशा के लिए। शादी के दौरान जहां गौतम ने सफेद शर्ट और धोती पहनी तो वहीं मंजिमा ने हाथीदांत की साड़ी का चुनाव किया।