रायपुर। लीजिये खान परिवार के एक और रिश्तेदार ने फिल्मों में एंट्री कर ली। जी हां हम बात कर रहे हैं सलमान खान की लाडली बहन अर्पिता खान के पति आयुष शर्मा की जिनकी फिल्म लव यात्री रिलीज हो गई है जिसमें अफगानिस्तान की वरीना हुसैन लीड रोल प्ले कर रही हैं इस फिल्म को डायरेक्ट किया है अभिराज मीनावाला है म्यूजिक लवस्टोरी फिल्म लवयात्री की कहानी शुरू होती है गुजरात के सुश्रुत (आयुष शर्मा ) से जो गराब टीचर है और अपनी गरबा एकेडमी खोलना चाहता है उसके आलावा उसे कुछ सूझता नहीं उसकी लाइफ में तूफान तब आता है जब नवरात्री में गरबा के दौरान इनकी नजर पड़ती है बेहद खूबसूरत और चार्मिंग लड़की मिशेल (वरीना हुसैन) पर जो एनआरआई है और नवरात्री पर इंडिया आती है। इन दोनों की मुलाकात होती है प्यार होता और टकरार के बाद मिशेल लंदन चली जाती है और फिर अपने पहले प्यार को पाने के लिए सुश्रुत भी लंदन जाता है और कहानी में इनका मिलन कैसे होता है ये आप फिल्म जाकर देख सकते हैं.
सबसे पहले तारीफ करेंगे फिल्म के म्यूजिक की बेहतरीन गरबा सॉन्ग्स हैं जिन्हें सुनकर आप हॉल में गरबा करने पर मजबूर हो जाएंगे जो इसके लिए एक प्लस प्लाइंट हो सकता है फिल्म में मामा राम कपूर और पापा रोनित रॉय इन्होंने अपनी फिल्म को बखूबी निभाया है अब बात न्यूकमर जोड़ी आयुष शर्मा और वरीना की एक्टिंग की तो ये उनकी पहली फिल्म है। जहां आयुष शर्मा की एंट्री फुलऑन सलमान खान स्टाइल में होती है। जहां शानदार गरबा करने में उनकी मेहनत साफ दिख रही थी न्यूकमर के हिस्साब से एक्टिंग भी ठीक थी। वहीं वरीना हुसैन जब जब पर्दे पर आती हैं आपका दिल चुरा लेंगी। अपनी खूबसूरती से या हूं कह सकते हैं कि ये दूसरी कटरीना हैं जो दिखती तो सुंदर और सेक्सी हैं लेकिन एक्टिंग कमजोर है.आयुष के साथ उनकी जोड़ी खूबसूरत लगती है। जो गाने उन पर फिल्माए गए हैं वो भी शानदार है। फिल्म में रोमांस है, शानदार गाने है। भव्य गरबा नाइट का नजारा है, लंदन की बेहतरीन लोकेशन है। लेकिन कहानी काफी पुरानी मलासा फिल्मों की तरह हैं कहानी में नयापन नहीं है.यही इसकी सबसे बड़ी कमजोरी है एक्शन बिल्कुल नहीं हैं…रोमांस ठीक डांस है युथ्स को पसंद आ सकती है लेकिन कमजोर कहानी दर्शकों को खल सकता है। तो फिल्म के शानदार गानों के लिए और वरीना-आयुष की जोड़ी के लिए मेरी तरफ से 2.5/5 स्टार.
अब बात करते हैं डायरेक्टर श्रीराम राघवन आयुष्मान खुराना की फिल्म अंधाधुन की..जिसका एक डायलॉग है कि अंधे होने के नुकसान बहुत हैं लेकिन फायदा आपको आयुष्मान बताएंगे फिल्म में राधिका आप्टे, जाकिर हुसैन, आयुष्मान खुराना और तब्बू लीड रोल में है। ये फ्रेंच शॉर्ट फिल्म पियानों टीचर पर बेस्ड है।
फिल्म की कहानी में आयुष्मान खुराना आकाश के रोल में है जो देख नहीं सकते आंखों पर काला चश्मा पहनकर रहते हैं उनकी एक गर्लफ्रेंड राधिका आप्टे…आकाश एक फेमस बुजुर्ग एक्टर के घर पर उनकी पत्नि (तब्बू) को पियानों सिखाने जाते हैं जिनका एक बॉयफ्रेंड भी है। अचानक बूढ़े एक्टर का मॉर्डर हो जाता है और ये मॉर्डर होते हुए आकाश देख लेता है और उसे गवाही के लिए बुलाया जाता है। अब आकाश देख नहीं सकता..तो वो मॉर्डर कैसे देख सकता है और कैसे फंस जाता है और इस मॉर्डर मिस्ट्री से कैसे बाहर निकलता है यही फिल्म की मिस्ट्री है .जिसे सुलझाने के लिए आपको फिल्म देखनी पड़ेगी।
कहानी में कॉमेडी, ट्विस्ट और सस्पेंस, थ्रिल सब कुछ है और आयुष्मान खुराना की शानदार एक्टिंग है तब्बू और राधिका आप्टे भी शानदार रोल में हैं छोटी सी कहानी और देर सारे सस्पेंस जो आपको हैरान करदेंगे। मेरी तरफ से 3.5/5स्टार।
वेब डेस्क IBC24