मलाइका अरोड़ा को अरबाज़ खान से तलाक होने के बाद सोशल साइट्स पर काफी ट्रॉल किया जा रहा है. एससी ख़बर है कि मलाइका ने तलाक के एवज में 15 करोड़ रुपए लिए हैं. इस पर सोशल मीडिया में खूब कमेंट्स आ रहे हैं. 2017 में मई में अरबाज और मलाइका का तलाक हुआ है. दोनों की शादी 1997 में हुई थी और इनका एक बेटा अरहान खान भी है. बताया गया था कि मलाइका को काफी समय से अरबाज के असफल करियर से परेशानी थी. कई सालों से अरबाज का सलमान की छत्रछाया में रहना मलाइका को नागवारा था.