Mallika Sherawat News: 62 साल के इस एक्टर को डेट कर रही मल्लिका शेरावत! क्या गुपचुप तरीके से कर ली सगाई? वायरल तस्वीरें देख फैंस के उड़े होश
Mallika Sherawat News: बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक मल्लिका शेरावत एक बार फिर अपने निजी जीवन को लेकर सुर्ख़ियों में आ गई है।
Mallika Sherawat News/Image Credit: Mallika Sherawat Instagram
- मल्लिका शेरावत एक बार फिर अपने निजी जीवन को लेकर सुर्ख़ियों में आ गई है।
- सोशल मीडिया पर उनकी सगाई की चर्चा हो रही है।
- मल्लिका शेरावत की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
Mallika Sherawat News: मुंबई: बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक मल्लिका शेरावत एक बार फिर अपने निजी जीवन को लेकर सुर्ख़ियों में आ गई है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि, सोशल मीडिया पर उनकी सगाई की चर्चा हो रही है। दरअसल, मल्लिका शेरावत ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, (Mallika Sherawat News) जिसमें वो एक्टर विजय राज और डायरेक्टर राज शांडिल्या के साथ पार्टी करती नजर आ रही हैं। मल्लिका इन तस्वीरों में काफी ज्यादा खुश नजर आई थी। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा कि, हंसी, सिनेमा और ढेर सारी खुशी।
मल्लिका ने विजय को बताया खास
मल्लिका ने आगे लिखा कि, जब आप उन लोगों के साथ होते हैं जो सच में आपके लिए मायने रखते हैं, तो वो शाम बहुत खास बन जाती है। मेरे को-स्टार विजय राज बहुत खास हैं। मल्लिका ने विजय राज के लिए लिखा कि वो बहुत बुद्धिमान हैं। ये सिर्फ उनके काम में नहीं, बल्कि उनके व्यक्तित्व में है। मेरे पसंदीदा डायरेक्टरों में से एक राज शांडिल्या। (Mallika Sherawat News) उनके वन लाइनर्स को नजरअंदाज करना नामुमकिन है, जो हर पल को और भी यादगार बना देते हैं। ऐसी शामों के लिए शुक्रगुजार हूं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें
Mallika Sherawat News: फोटो में मल्लिका और विजय राज एक-दूसरे के करीब दिखे। एक्ट्रेस अपने हाथों में डायमंड रिंग भी फ्लॉन्ट करती दिखीं। मल्लिका की रिंग देखकर फैन्स कयास लगा रहे हैं कि उन्होंने सगाई कर ली है। एक यूजर ने X पर दोनों की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा कि इनकी सगाई हो गई है। कुछ लोगों ने ये भी कहा कि ये सिर्फ अच्छे को-एक्टर हैं।
remember them? they are engaged now 😭❤️ pic.twitter.com/1PgcfanAgk
— Yash Tiwari (@dryashtiwari) April 16, 2026
अब तक नहीं आया दोनों एक्टर्स का रिएक्शन
Mallika Sherawat News: मल्लिका या विजय राज की ओर से भी सगाई की खबरों पर कोई रिएक्शन नहीं आया है। (Mallika Sherawat News) इसलिए अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा। मल्लिका और विजय राज विक्की विद्या का वो वाला वीडियो फिल्म में साथ काम कर चुके हैं।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Rahul Gandhi Speech in Parliament: राहुल गांधी ने संसद में सुनाई ‘गार्डन वाली कहानी’.. बिना नाम लिए PM मोदी को कहा ‘जादूगर’ तो सदन में मचा बवाल.. देखें
- Rahul Gandhi Parliament Speech: ‘बार-बार पीएम का मजाक उड़ाना गलत’, स्पीकर ने कार्यवाही से क्यों हटाए राहुल गांधी के शब्द? सदन में हुआ हंगामा
- Bhoot Bangla Review in Hindi: हंसी के साथ डर का डबल डोज! अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ देख लोग बोले- हंसते-हंसते कब डर जाएंगे, पता ही नहीं चलेगा!

Facebook


