नागिन डांस को भी फेल कर देगा ये अतरंगी वीडियो, सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Gutakha Dance Viral Video : कभी कोई नागिन डांस करके तहलका मचा देता है तो कभी किसी का डांस इतना ज्यादा एनर्जेटिक हो जाता है कि लोग डर जाते हैं, लेकिन इस वक्त वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स शादी के फंक्शन में नागिन डांस और मुर्गा डांस छोड़कर गुटखा डांस करता हुआ नज़र आ रहा है।
Man seen doing Gutkha dance on DJ in function, video went viral
नई दिल्ली। Gutakha Dance Viral Video: आजतक आपने शादी या फिर किसी भी पार्टी में लोगों को नागिन डांस करते देखा होगा। नागिन की धून ही ऐसी होती है कि हर कोई इस गाने पर झूम उठता है, लेकिन सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियों वायरल हो रहा है जो आपको हंसा कर रख देगा। कभी कोई नागिन डांस करके तहलका मचा देता है तो कभी किसी का डांस इतना ज्यादा एनर्जेटिक हो जाता है कि लोग डर जाते हैं, लेकिन इस वक्त वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स शादी के फंक्शन में नागिन डांस और मुर्गा डांस छोड़कर गुटखा डांस करता हुआ नज़र आ रहा है।
गुटखा खाकर किया अतरंगी डांस
Gutakha Dance Viral Video: वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स किसी फंक्शन में डीजे पर डांस कर रहा है। जब तक सब लोग आगे नाच रहे थे, तब तक उसने पीछे गुटखा खाने जैसे स्टाइल दिखाया। वो बाकायदा खैनी की तरह उसे हाथ में लेकर रगड़ता है और फिर अपने मुंह में बड़े ही स्टाइल से डालता है और फिर ज़बरदस्त तरीके से नाचना शुरू कर देता है। हमारा दावा है कि आपने इससे पहले आपने ऐसा डांस नहीं देखा होगा और लोगों के काफी दिलचस्प लग रहा है।
लोग दे रहे ऐसे रिएक्शन
Gutakha Dance Viral Video: वीडियो लोगों को खूब शेयर किया जा रहा है क्योंकि ऐसा स्टाइल इससे पहले किसी ने शायद ही देखा हो। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर butterfly__mahi नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को अब तक 51 हज़ार से ज्यादा लोग देख चुके हैं जबकि 3 हजार से ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं। वीडियो को देख लोग तरह-तरह के अजीबोगरीब प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Facebook


