मेट गाला 2026 में मुकेश और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने अपने लुक से खूब लाइमलाइट बटोरी
ईशा ने मेट गाला 2026 में भारतीय फैशन और कला को बढ़ावा देने के लिए एक दमदार लुक कैरी किया था
उन्होंने फैशन जगत की सबसे बड़ी नाइट पर डिजाइनर गौरव गुप्ता द्वारा डिजाइन की गई एक खास साड़ी पहनी, जिसमें हाथ से पेंट किए गए पिछवाई शैली के मोटिफ्स और गुप्ता की सिग्नेचर स्टाइल वाली एक अट्रैक्टिव केप शामिल थी
बता दें कि ईशा अंबानी ने मेट गाला 2026 में जो साड़ी पहनी थी वो रिलायंस रिटेल द्वारा लॉन्च किए गए कारीगरों के खास रिटेल ब्रांड स्वदेश के कारीगरों द्वारा शुद्ध सोने के धागों से बुनी गई थी
इस आउटफिट को 50 से ज्यादा कारीगरों ने 1200 घंटों से ज्यादा समय में तैयार किया है, जिसमें टेक्सटाइल मास्टरी , जूलरी क्राफ्ट्समैनशिप और ट्रेडिशनल टेक्नीक को एक साथ मिलाकर एक अनूठा संगम बनाया गया है
ईशा ने सोने के धागों से बनी साड़ी के साथ खास ब्लाउज पहना था जिसमें असली हीरे जड़े हुए थे
ब्लाउज के पिछले हिस्से को एक रिच ऐतिहासिक पीस, निज़ाम के जूलरी कलेक्शन का हिस्सा रहे एक शानदार सरपेच से सजाया गया था
रेड कार्पेट पर वोग को दिए एक इंटरव्यू में अंबानी ने कहा, "यह ब्लाउज मेरी मां के गहनों से सजा है
डिजाइनर गौरव गुप्ता ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, "1800 कैरेट से ज्यादा के हीरे, पन्ना, पोल्की और कुंदन के साथ इस ब्लाउज में जड़े हुए हैं, जो इसे इनहेरिटेंस और फॉर्म की एक लिविंग सरफेस में बदल देते हैं