Mirzapur The Movie: गद्दी किसकी, गोलियां किस पर?… मिर्जापुर में फिर होगा गद्दी का महासंग्राम! पोस्टर के साथ टीजर डेट का खुलासा, कौन बनेगा अगला बादशाह?

Ads

Mirzapur The Movie: 'मिर्जापुर द मूवी' को लेकर दर्शकों का उत्साह बढ़ गया है। फिल्म की रिलीज से पहले मेकर्स ने इसका नया और आकर्षक पोस्टर जारी किया है। साथ ही टीजर कब रिलीज होगा इसकी तारीख भी घोषित कर दी है। जिससे फैंस के बीच उत्सुकता और बढ़ गई है।

  •  
  • Publish Date - June 24, 2026 / 02:38 PM IST,
    Updated On - June 24, 2026 / 02:39 PM IST

(Mirzapur The Movie/ Image Credit: excelmovies instaram)

HIGHLIGHTS
  • र्जापुर: द मूवी का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है
  • फिल्म का टीजर 25 जून 2026 को रिलीज होगा
  • पोस्टर में मिर्जापुर की चर्चित ‘गद्दी’ और हथियारों की झलक दिखाई गई है

मुंबई: Mirzapur The Movie: लोकप्रिय वेब सीरीज मिर्जापुर की कहानी अब फिल्म के रूप में दर्शकों को सामने आने वाली है। Mirzapur The Movie को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। मेकर्स लगातार नए अपडेट साझा कर रहे हैं। जिससे फिल्म को लेकर लोगों की उत्सुकता और बढ़ गई है। हाल ही में फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया गया है।

पोस्टर में दिखी सत्ता की नई लड़ाई

जारी किए गए पोस्टर में मिर्जापुर की चर्चित ‘गद्दी’ को प्रमुखता से दिखाया गया है। इसी गद्दी को हासिल करने के लिए कहानी के कई किरदार एक-दूसरे के आमने-सामने नजर आने वाले हैं। पोस्टर में चारों ओर हथियार दिखाई दे रहे हैं जो इस बात का संकेत देते हैं कि सत्ता की यह लड़ाई पहले से अधिक खतरनाक और रोमांचक होने वाली है। मेकर्स ने पोस्टर के साथ ऐसा संदेश दिया है। जिससे साफ है कि मिर्जापुर की गद्दी के लिए संघर्ष अभी खत्म नहीं हुआ है।

टीजर रिलीज डेट का हुआ खुलासा

पोस्टर रिलीज के साथ ही फिल्म के टीजर की तारीख भी घोषित कर दी गई है। दर्शकों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा क्योंकि 25 जून को फिल्म का पहला टीजर रिलीज किया जाएगा। माना जा रहा है कि टीजर में फिल्म की कहानी, नए ट्विस्ट और कई दमदार किरदारों की झलक देखने को मिलेगी। अब फैंस यह जानने के लिए बेहद उत्साहित हैं कि वेब सीरीज से अलग फिल्म में क्या नया देखने को मिलेगा।

दमदार स्टारकास्ट और रिलीज डेट

फिल्म में एक बार फिर पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु शर्मा जैसे लोकप्रिय कलाकार नजर आएंगे। इसके अलावा जितेंद्र कुमार, रवि किशन, सुशांत सिंह और मोहित भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और दर्शकों को एक बार फिर मिर्जापुर की सत्ता, बदले और संघर्ष की दुनिया में ले जाएगी।

इन्हें भी पढ़ें:

मिर्जापुर: द मूवी का टीजर कब रिलीज होगा?

25 जून 2026 को फिल्म का टीजर रिलीज किया जाएगा।

मिर्जापुर: द मूवी कब रिलीज होगी?

फिल्म 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिल्म के पोस्टर में क्या खास दिखाया गया है?

पोस्टर में मिर्जापुर की गद्दी और उसके आसपास हथियार दिखाए गए हैं, जो सत्ता की लड़ाई का संकेत देते हैं।

फिल्म में कौन-कौन से कलाकार नजर आएंगे?

Pankaj Tripathi, Ali Fazal, Divyenndu Sharma, Jitendra Kumar और Ravi Kishan सहित कई कलाकार फिल्म का हिस्सा हैं।