Mouni Roy Divorce Rumors / Image Source : X
मुंबई: Mouni Roy Divorce Rumors टीवी की मशहूर नागिन और बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय और उनके बिजनेसमैन पति सूरज नांबियार के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। सोशल मीडिया पर इस कपल के तलाक की अफवाहें तेजी से सुर्खियां बटोर रही हैं। साल 2022 में गोवा के शानदार वेन्यू में बंगाली और मलयाली रीति-रिवाजों से शादी के बंधन में बंधे इस कपल के रिश्ते में दरार की खबरों ने फैंस को हैरान कर दिया है।
तलाक की इन खबरों को हवा तब मिली जब सोशल मीडिया पर कुछ हैरान कर देने वाले बदलाव देखे गए। Mouni Roy Unfollowed Husband मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मौनी रॉय ने इंस्टाग्राम पर अपने पति सूरज नांबियार को अनफॉलो कर दिया है। वहीं, सूरज नांबियार ने एक कदम आगे बढ़ाते हुए न सिर्फ मौनी के साथ अपनी शादी की सारी तस्वीरें डिलीट कर दी हैं, बल्कि अपना इंस्टाग्राम अकाउंट भी पूरी तरह से बंद कर दिया है। इतना ही नहीं, मौनी रॉय की बेहद करीबी दोस्त और बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने भी सूरज नांबियार को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। हालांकि, मौनी रॉय के अकाउंट पर अभी भी शादी की तस्वीरें मौजूद हैं और इस पूरे विवाद पर कपल की तरफ से कोई भी ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है।
लाइमलाइट से दूर रहने वाले सूरज नांबियार मूल रूप से बेंगलुरु के रहने वाले हैं और दुबई में एक सफल बिजनेसमैन और इन्वेस्टमेंट बैंकर हैं। उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पढ़ाई की है। शादी के बाद मौनी और सूरज ने मिलकर 2022 में ‘अल्टीमेट गुरुस’ नाम का एड-टेक प्लेटफॉर्म और 2023 में मुंबई में ‘बदमाश’ नाम का एक आलीशान रेस्टोरेंट शुरू किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सूरज नांबियार की नेटवर्थ लगभग 50 से 60 करोड़ रुपये है, जबकि मौनी रॉय की कुल संपत्ति करीब 40 करोड़ रुपये बताई जाती है।
मौनी रॉय और सूरज नांबियार की लव स्टोरी साल 2019 में दुबई में एक न्यू ईयर पार्टी के दौरान शुरू हुई थी। कॉमन फ्रेंड्स के जरिए हुई इस पहली मुलाकात के बाद दोनों में नजदीकियां बढ़ीं। लगभग दो साल तक एक-दूसरे को सीक्रेटली डेट करने के बाद इस कपल ने साल 2022 में धूमधाम से शादी रचाई थी।