Mouni Roy Divorce Rumors : तस्वीरें गायब… अकाउंट बंद! तलाक की अफवाहों के बीच इस बड़ी एक्ट्रेस के पति ने उठाया ऐसा कदम, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप! बेस्ट फ्रेंड ने भी किया अनफॉलो

टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियार को लेकर तलाक की अफवाहें तेज हो गई हैं। सोशल मीडिया पर हुए बदलावों के बाद फैंस में चिंता बढ़ गई है, हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Mouni Roy Divorce Rumors : तस्वीरें गायब… अकाउंट बंद! तलाक की अफवाहों के बीच इस बड़ी एक्ट्रेस के पति ने उठाया ऐसा कदम, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप! बेस्ट फ्रेंड ने भी किया अनफॉलो

Mouni Roy Divorce News / Image Source : X Handle

Modified Date: May 13, 2026 / 12:49 pm IST
Published Date: May 13, 2026 11:54 am IST
HIGHLIGHTS
  • नी रॉय और सूरज नांबियार के बीच अनबन की अफवाहें तेज।
  • नी रॉय और सूरज नांबियार के बीच अनबन की अफवाहें तेज।
  • कपल की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

मुंबई: Mouni Roy Divorce Rumors  टीवी की मशहूर नागिन और बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय और उनके बिजनेसमैन पति सूरज नांबियार के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। सोशल मीडिया पर इस कपल के तलाक की अफवाहें तेजी से सुर्खियां बटोर रही हैं। साल 2022 में गोवा के शानदार वेन्यू में बंगाली और मलयाली रीति-रिवाजों से शादी के बंधन में बंधे इस कपल के रिश्ते में दरार की खबरों ने फैंस को हैरान कर दिया है।

मौनी रॉय ने इंस्टाग्राम पर पति को किया अनफॉलो

तलाक की इन खबरों को हवा तब मिली जब सोशल मीडिया पर कुछ हैरान कर देने वाले बदलाव देखे गए। Mouni Roy Unfollowed Husband  मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मौनी रॉय ने इंस्टाग्राम पर अपने पति सूरज नांबियार को अनफॉलो कर दिया है। वहीं, सूरज नांबियार ने एक कदम आगे बढ़ाते हुए न सिर्फ मौनी के साथ अपनी शादी की सारी तस्वीरें डिलीट कर दी हैं, बल्कि अपना इंस्टाग्राम अकाउंट भी पूरी तरह से बंद कर दिया है। इतना ही नहीं, मौनी रॉय की बेहद करीबी दोस्त और बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने भी सूरज नांबियार को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। हालांकि, मौनी रॉय के अकाउंट पर अभी भी शादी की तस्वीरें मौजूद हैं और इस पूरे विवाद पर कपल की तरफ से कोई भी ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है।

Mouni Roy Husband News कौन हैं सूरज नांबियार और कितनी है संपत्ति?

लाइमलाइट से दूर रहने वाले सूरज नांबियार मूल रूप से बेंगलुरु के रहने वाले हैं और दुबई में एक सफल बिजनेसमैन और इन्वेस्टमेंट बैंकर हैं। उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पढ़ाई की है। शादी के बाद मौनी और सूरज ने मिलकर 2022 में ‘अल्टीमेट गुरुस’ नाम का एड-टेक प्लेटफॉर्म और 2023 में मुंबई में ‘बदमाश’ नाम का एक आलीशान रेस्टोरेंट शुरू किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सूरज नांबियार की नेटवर्थ लगभग 50 से 60 करोड़ रुपये है, जबकि मौनी रॉय की कुल संपत्ति करीब 40 करोड़ रुपये बताई जाती है।

दुबई की न्यू ईयर पार्टी में शुरू हुई थी लव स्टोरी

मौनी रॉय और सूरज नांबियार की लव स्टोरी साल 2019 में दुबई में एक न्यू ईयर पार्टी के दौरान शुरू हुई थी। कॉमन फ्रेंड्स के जरिए हुई इस पहली मुलाकात के बाद दोनों में नजदीकियां बढ़ीं। लगभग दो साल तक एक-दूसरे को सीक्रेटली डेट करने के बाद इस कपल ने साल 2022 में धूमधाम से शादी रचाई थी।

इन्हें भी पढ़ें:-

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.