देखिए जैकलीन फर्नांडिस का यह नया क्यूट लुक
देखिए जैकलीन फर्नांडिस का यह नया क्यूट लुक
हाल ही में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस अपने नए लुक के साथ दर्शको से रूबरू हुई है। जी हाँ जैकी ने अपना लुक बदल लिया है और इसकी एक झलक हाल ही उनके इंस्टाग्राम पर देखने मिली।सोशल मीडिया के जरिये अपने फैंस से जुड़ी रहने वाली जैकी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिये अपना नया लुक दर्शकों के साथ शेयर किया है जिसमे जैकी नए हेअरकट और सनग्लास में नज़र आ रही है और अभिनेत्री के इस नए लुक ने एक बार फिर हमारा दिल जीत लिया है।
जैकलीन का नया हेअरकट गर्मियों के सीजन के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। सूरज की किरणों के बीच ली गयी इस तस्वीर में जैकलीन की खूबसूरती क़ाबिले तारीफ़ नज़र आ रही है।साधारण सफ़ेद टी-शर्ट और काले चश्मे के जरिये अभिनेत्री “रेस 3” के सेट पर स्टंट के दौरान आंख में लगी चोट की जानकारी अपने प्रशंसकों के साथ साझा कर रही है।

जैकलीन का यह नया लुक उनके “जुड़वा 2” के लुक से बिल्कुल विपरीत है जिसमे अभिनेत्री सीधे लंबे बालों में नज़र आई थी। वही दूसरी ओर आगामी फिल्म “रेस 3” में जैकलीन एक बार फिर अपने कातिलाना लुक के साथ दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार है।
web team IBC24

Facebook


