Pahlaj Nihalani's Funeral Procession Full Video || Image- ANI News
मुंबई: हिंदी फिल्म उद्योग के जाने-माने निर्माता और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) के पूर्व अध्यक्ष पहलाज निहलानी का गुरुवार सुबह लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 76 वर्ष के थे। (Pahlaj Nihalani’s Funeral Procession Full Video) उनके निधन की खबर से फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार की ओर से जारी बयान में बताया गया कि निहलानी का अंतिम संस्कार गुरुवार दोपहर मुंबई के सांताक्रूज हिंदू श्मशान घाट में किया गया।
अंतिम संस्कार में बॉलीवुड की कई प्रमुख हस्तियां शामिल हुईं। अभिनेता गोविंदा, फरहान अख्तर, शत्रुघ्न सिन्हा, वरुण धवन, कुणाल कपूर और रमेश तौरानी सहित कई फिल्मी हस्तियों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। इसके अलावा बोनी कपूर के अलावा नीलम कोठारी और गोविंद नामदेव भी इस मौके पर मौजूद रहे।
VIDEO | Mumbai, Maharashtra: Actor Govinda arrived at Santacruz Hindu Crematorium to pay his last respects to veteran film producer and former CBFC chairperson Pahlaj Nihalani. Speaking to reporters, he said, “The highly respected Pahlaj Nihalani ji was a foundation stone for… pic.twitter.com/d9MtiyN671
— Press Trust of India (@PTI_News) June 4, 2026
Mumbai, Maharashtra: On the demise of film producer and former CBFC Chairman Pahlaj Nihalani, Actor Govind Namdev says, “I am deeply saddened by the passing of Pahlaj. The sorrow is even greater because he gave me my first film, Shola Aur Shabnam, which brought me into commercial… pic.twitter.com/aMj0TMTtEJ
— IANS (@ians_india) June 4, 2026
Mumbai, Maharashtra: Visuals from outside the residence of filmmaker and director Pahlaj Nihalani, who passed away today pic.twitter.com/S7xEaPJyYn
— IANS (@ians_india) June 4, 2026
पहलाज निहलानी ने 1980 के दशक की शुरुआत में फिल्म निर्माण के क्षेत्र में कदम रखा। उनकी पहली फिल्म हथकड़ी 1982 में रिलीज हुई थी। इसके बाद उन्होंने अंधी-तूफ़ान जैसी फिल्मों का निर्माण किया। (Pahlaj Nihalani Passes Away) वर्ष 1986 में उन्होंने इल्जाम का फिल्मांकन किया, जिसने गोविंदा को बॉलीवुड में बड़ा मंच दिलाया। इसके बाद आग ही आग के जरिए अभिनेता चंकी पांडे हिंदी सिनेमा में पदार्पण किया। (Pahlaj Nihalani’s Funeral Procession Full Video) निहलानी ने अपने करियर में कई व्यावसायिक रूप से सफल फिल्मों का निर्माण किया, जिनमें गुनाहों का फैसला, पाप की दुनिया, मिट्टी और सोना, शोला और शबनम और आंखें शामिल हैं। इनमें ‘आंखें’ 1990 के दशक की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक साबित हुई और इससे उनकी पहचान एक सफल निर्माता के रूप में और मजबूत हुई। उन्होंने 2012 में अवतार का निर्देशन भी किया, जिसमें गोविंदा मुख्य भूमिका में थे।
फिल्म निर्माण के अलावा पहलाज निहलानी को जनवरी 2015 में सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। उनका कार्यकाल भारतीय फिल्म उद्योग में सबसे विवादित अवधियों में से एक माना जाता है। उन्होंने फिल्मों में अश्लील भाषा, महिलाओं के खिलाफ हिंसा और धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली सामग्री पर कड़े नियंत्रण की वकालत की थी।
उनके कार्यकाल के दौरान कई फिल्मों और ट्रेलरों में कट लगाने के फैसले विवादों में रहे। खासकर स्पेक्टर में चुंबन दृश्यों को छोटा करने और उड़ता पंजाबमें बड़े पैमाने पर कट लगाने के सुझावों को लेकर उनकी भारी आलोचना हुई। (Pahlaj Nihalani Passes Away) बाद में बॉम्बे हाई कोर्ट ने ‘उड़ता पंजाब’ को केवल एक कट के साथ रिलीज की इजाजत दी थी। उन्होंने जब हैरी मेट सेजल के ट्रेलर में ‘इंटरकोर्स’ शब्द के इस्तेमाल पर भी आपत्ति जताई थी।
निहलानी ने 2014 के लोकसभा चुनावों से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में ‘हर हर मोदी, घर घर मोदी’ प्रचार गीत का निर्माण किया था। 2015 में उन्होंने ‘मेरा देश महान’ नामक म्यूजिक वीडियो भी बनाया, जिसने काफी सुर्खियां बटोरी। (Pahlaj Nihalani’s Funeral Procession Full Video) अगस्त 2017 में उन्हें CBFC अध्यक्ष पद से हटा दिया गया और उनकी जगह प्रसून जोशी को नियुक्त किया गया। पद छोड़ने के बाद उन्होंने दावा किया था कि फिल्म प्रमाणन से जुड़े मतभेदों के कारण उन्हें हटाया गया। CBFC से विदाई के बाद वह फिर से फिल्म जगत में सक्रिय हुए और फिल्म जूली 2 के वितरण से जुड़े। वर्ष 2024 में अभिनेत्री निकी अनेजा ने उन पर 1993 में फिल्म ‘मिस्टर आजाद’ की शूटिंग के दौरान दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था, जिसके बाद वह एक बार फिर चर्चा में आए।
फ्रांस, स्विटजरलैंड और अमेरिका की तरह शिलांग में बनेगा ‘हाई अल्टीट्यूड ट्रेनिंग सेंटर’
काठमांडू कलिंग साहित्य महोत्सव में जुटेंगे नेपाल और भारत के सांस्कृतिक, साहित्यिक दिग्गज
अल नीनो के असर से निपटने में सुरक्षा कवच बनेगा दालों का रिकॉर्ड भंडार: अधिकारी
कोहली मांसपेशियों में खिंचाव के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे श्रृंखला से बाहर
तमिलनाडु में 18,600 करोड़ रुपये का निवेश करेगी एलएंडटी, समझौते पर हस्ताक्षर
पर्यटन को सांस्कृतिक पुनर्जागरण और रोजगार सृजन से जोड़कर आगे बढ़ाएं : मुख्यमंत्री आदित्यनाथ