Panchayat 5 OTT Release Date: फुलेरा में फिर गूंजेगा चुनावी शोर! पंचायत सीजन 5 में ‘सचिव जी’ का नया रूप और उप प्रधान की कुर्सी पर महादंगल, जानिए कब आएगा नया सीजन?

Panchayat 5 OTT Release Date: ओटीटी की लोकप्रिय वेब सीरीज पंचायत के सीजन 5 को लेकर नया अपडेट सामने आया है। फैंस लंबे समय से इसकी रिलीज डेट का इंतजार कर रहे हैं। अब इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है कि नया सीजन जल्द दर्शकों के सामने आ सकता है।

Panchayat 5 OTT Release Date: फुलेरा में फिर गूंजेगा चुनावी शोर! पंचायत सीजन 5 में ‘सचिव जी’ का नया रूप और उप प्रधान की कुर्सी पर महादंगल, जानिए कब आएगा नया सीजन?

(Panchayat 5 OTT Release Date/ Image Credit: rohitmixlyrics instagram)

Modified Date: July 1, 2026 / 05:18 pm IST
Published Date: July 1, 2026 5:17 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पंचायत सीजन 5 को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह
  • रिलीज डेट को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं
  • अनुमानित रिलीज अक्टूबर 2026 बताई जा रही है

Panchayat 5 OTT Release Date: टीवीएफ की लोकप्रिय वेब सीरीज पंचायत ओटीटी की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली शोज में से एक है। इसके अब तक चार सीजन रिलीज हो चुके हैं और सभी को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। अब फैंस बेसब्री से पंचायत सीजन 5 का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच इसके रिलीज को लेकर नया अपडेट सामने आया है। जिससे दर्शकों की उत्सुकता और ज्यादा बढ़ गई है।

रिलीज डेट को लेकर क्या है नई जानकारी?

पंचायत की शुरुआत साल 2020 में हुई थी जिसमें फुलेरा गांव की कहानी और उसके किरदारों ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। इसके बाद हर नए सीजन के साथ शो की लोकप्रियता और बढ़ती गई। पिछले सीजन में बताया गया था कि पंचायत 5 जुलाई 2026 के आसपास रिलीज हो सकता है। लेकिन अब जुलाई शुरू होने के बावजूद मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक तारीख सामने नहीं आई है।

सीजन 5 कब रिलीज हो सकती है?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंचायत सीजन 5 को अक्टूबर 2026 में रिलीज किया जा सकता है। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सीरीज के निर्माता टीवीएफ और ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो की ओर से जल्द ही इस पर अपडेट जारी किए जाने की संभावना है। हाल ही में शूटिंग से जुड़े कुछ BTS वीडियो और तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं।

पंचायत 5 की कहानी में क्या होगा खास?

नए सीजन में फुलेरा गांव की कहानी में कई नए ट्विस्ट देखने को मिल सकते हैं। इसमें सचिव जी, मंजू देवी और रिंकी की शादी जैसे मुद्दों के साथ-साथ उप प्रधान की कुर्सी को लेकर भी बड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। इसके अलावा प्रहलाद चा की राजनीतिक यात्रा और अन्य गांव की घटनाएं कहानी को और दिलचस्प बनाएंगी। नए सीजन में कई नए मोड़ दर्शकों को चौंका सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।