ईद पर भाई जान की रेस 3, फिल्म सस्पेंस के साथ उतार-चढ़ाव से भरपूर

Ads

ईद पर भाई जान की रेस 3, फिल्म सस्पेंस के साथ उतार-चढ़ाव से भरपूर

  •  
  • Publish Date - December 4, 2022 / 07:14 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:07 PM IST

रायपुर। सलमान की बहु प्रतीक्षित फिल्म रेस 3 आज रिलीज हो गयी है। ईद का मौका हो और दर्शको को भाई जान का दीदार हो जाये इससे बड़ी बात क्या हो सकती है। साल 2008 में रेस फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म ‘रेस’ आई उसके बाद 2013  में रेस-2आई जिसे दर्शको का बेहतर रिस्पॉन्स मिला।आज आई सलमान खान की रेस-3 ने दर्शकों के दिलों में क्या जगह बनाई जानते हैं। 

कहानी

 रेस 2  की कहानी जहां ख़त्म हुई थी। वहीं से शुरू हुई है रेस 3 की कहानी गल्फ कंट्री और  जहां शमशेर सिंह  अपने दो बच्चों संजना (डेजी शाह) और सूरज (साकिब सलीम) के साथ रहता है. साथ ही उसके हथियारों के बिजनेस को उसका सौतेला बेटा सिकंदर (सलमान खान ) भी देखता है. सिकंदर का करीबी यश (बॉबी देओल) है। पूरी  कहानी में एक विलेन है ट्विस्ट तब आता है जब राणा जो शमशेर सिंह को बर्बाद तबाह करना चाहता है.अब आगे क्या होता है।  इलाहबाद से गल्फ कंट्री तक की यात्रा में कितने उतार चढ़ाव और सस्पेंस देखने को मिलेंगे इसके लिए आपको एक बार फिल्म देखने जरूर जाना पड़ेगा। 

 

 

वैसे अगर आप  सलमान खान के बहुत बड़े फैन हैं और उनकी फिल्म देखे बगैर रह नहीं पाते, तो एक बार देख सकते हैं। अनिल कपूर, बॉबी देओल, डेजी शाह, साकिब सलीम, जैकलीन फर्नांडीस और बाकी कलाकारों का काम को बहुत ज्यादा दिल बहलाने वाला नहीं है। फिल्म का बैकग्राउंड अच्छा है, एक्शन बढ़िया है, चेस सीक्वेंस हैं लेकिन काफी लंबे है। 

 

फिल्म का नाम : रेस 3

 

डायरेक्टर: रेमो डिसूजा 

 

स्टार कास्ट: सलमान खान, जैकलीन फर्नांडीस, साकिब सलीम, डेजी शाह, बॉबी देओल, अनिल कपूर, फ्रेडी दारुवाला 

 

अवधि: 2 घंटा 39 मिनट 

 

सर्टिफिकेट: U/A

फिल्म का बजट लगभग लगभग 150  करोड़ बताया जा रहा है. एक अख़बार की खबर के मुताबिक़, फिल्म ने काफी पैसा रिलीज से पहले ही कमा लिया है जिसमें से 130  करोड़ के सैटेलाइट राइट्स बेचे गए हैं. ट्रेड पंडितों के अनुसार पहले दिन का कलेक्शन लगभग 30-40  करोड़ हो सकता है. 

 

 

 

वेब डेस्क IBC24