रेस-3 का सेल्फिश सॉन्ग कल होगा रिलीज, फैन्स ने सॉन्ग को लेकर सलमान से की शिकायत

Ads

रेस-3 का सेल्फिश सॉन्ग कल होगा रिलीज, फैन्स ने सॉन्ग को लेकर सलमान से की शिकायत

  •  
  • Publish Date - December 4, 2022 / 08:00 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:21 PM IST

रायपुर। रेस -3 का दूसरा सॉन्ग कल रिलीज हो रहा है, जिसे लेकर फैन्स में काफी उत्साह है। सलमान ने फैन्स के उत्साह को और बढ़ाते हुए आज सेल्फिश सॉन्ग का टीजर भी रिलीज किया है। बता दें कि फिल्म के पहले सॉन्ग ‘हीरिये’ को दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है, हीरिये सॉन्ग अभी भी यूट्यूब पर ट्रेंडिंग में है। 


आपको बता दें कि सेल्फिश सॉन्ग के टीजर रिलीज होने के बाद सलमान ने इसका ऑडियो भी जारी किया है, जिसे सुनने के बाद फैन्स के कुछ रिएक्शन आए हैं, जिनमें वे सलमान से शिकायत कर रहे हैं।

इस सॉन्ग की खास बात ये है कि इसे खुद सलमान खान ने लिखा है और गाया उनकी दोस्त यूलिया वंतूर और आतिफ असलम ने।  

फैन्स सलमान खान द्वारा लिखे इस सॉन्ग से खुश नहीं हैं। उन्हें इस सॉन्ग में यूलिया की आवाज भी पसंद नहीं है। एक फैन ने कमेंट किया है, ‘सलमान के सामने म्यूजिक डायरेक्टर क्या बोलेगा यार, इतना बेकार सॉन्ग क्या कर रहे हो कुछ भी, इसको ट्यूबलाइट बनाने का इरादा है? आई थिंक!

इतना ही नहीं एक फैन ने सलमान को सीधे लिखा है कि स़ॉरी सलमान, लेकिन यह आजतक का सबसे खराब सॉन्ग है! प्लीज अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को अलग-अलग रखो। हम तुम्हें बहुत प्यार करते हैं और तुम्हारी फिल्म जरूर देखेंगे लेकिन हमें आपकी फिल्मों से कुछ उम्मीद रहती है, हम डेजी, साकिब, रेमो औऱ यूलिया जैसे लोगों को नहीं झेल सकते।

फैन्स के इन प्रतिक्रियाओं के बाद कल रिलीज हो रहे ‘सेल्फिश’ सॉन्ग को दर्शकों का कितना प्यार मिलता है, यह देखने वाली बात होगी।  

वेब डेस्क, IBC24