आमिर के सामने नहीं टिक पाए अक्षय, ‘रक्षाबंधन’ का नहीं चला जादू, बुरी पिटी खिलाड़ी की नई फिल्म…

Ads

आमिर के सामने नहीं टिक पाए अक्षय, 'रक्षाबंधन' का नहीं चला जादू, बुरी पिटी खिलाड़ी की नई फिल्म : Raksha Bandhan was a flop on the first day

  •  
  • Publish Date - December 4, 2022 / 03:42 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:21 PM IST

मुंबई । आमिर खान के साथ पंगा लेना अक्षय कुमार को भारी पड़ गया। जोरदार प्रचार प्रसार करने के बावजूद अक्षय कि फिल्म टिकट खिड़की पर पहले दिन उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं कर पा रही हैं। एक ओर आमिर कि फिल्म लाल सिंह चड्ढा का जोरदार विरोध हो रहा है। तो वहीं दूसरी ओर दर्शक रक्षाबंधन को भी कुछ खास तव्वजों नहीं दे रहे है। जिसका सीधा असर फिल्म के कलेक्शन पर पड़ रहा हैं।

यह भी पढ़े :  बिना ब्लाउज पहने उर्फी जावेद ने बदन पर लपेट ली साड़ी, कातिलाना अदाओं से फैंस हुए दीवाने 

अभी तक जो रिपोर्ट निकल कर सामने आई हैं। उसके मुताबिक रक्षाबंधन अपने पहले दिन 7 से 8.25 करोड़ की कमाई कर रही हैं। जो आमिर खान के लाल सिंंह चड्ढा के पहले दिन के कलेक्शन से काफी कम हैं। लाल सिंह अपने पहले दिन आराम  से 11 से 13 करोड़ की कमाई कर रही हैं।  ऐसे में पहले ही दिन दोनों ही फिल्म को भारी नुकसान उठाना पड़ा।

यह भी पढ़े :  बेटे और पति के सामने देवर ने फाड़े भाभी के कपड़े, पीड़िता ने कहा – वो लोग रात में आए… 

अगर ये दोनों फिल्म क्लैश नहीं करती और दोनों फिल्म का सोशल मीडिया में इतना विरोध नहीं होता तो आराम से अक्षय कि रक्षाबंधन 15 से 17 करोड़ और आमिर की लाल सिंह चड्ढा 20 से 23 करोड़ की ओपनिगं केवल  हिंदी बेल्ट से ही ले लेती।