Ram Charan Peddi Trailer: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार आ ही गया! ‘पेद्दी’ का ट्रेलर रिलीज, राम चरण-जान्हवी कपूर का ये नया अवतार देख फैंस हुए एक्साइटेड

Ads

Ram Charan Peddi Trailer: राम चरण और जान्हवी कपूर की फिल्म 'पेद्दी' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म को बुची बाबू सना ने डायरेक्ट किया है। मुंबई में एक खास इवेंट के दौरान ट्रेलर लॉन्च किया गया, जहां फैंस के बीच इसे दिखाया गया और उत्साह बढ़ गया।

  •  
  • Publish Date - May 18, 2026 / 05:54 PM IST,
    Updated On - May 18, 2026 / 05:56 PM IST

(Ram Charan Peddi Trailer Release/ Image Credit: alwaysramcharan Instagram)

HIGHLIGHTS
  • पेद्दी’ का ट्रेलर 18 मई को रिलीज
  • राम चरण पहलवान के दमदार रोल में नजर आए
  • मुंबई में हुआ ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च इवेंट

मुंबई: Ram Charan Peddi Trailer Release: साउथ सुपरस्टार राम चरण और बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पेद्दी’ का ट्रेलर आखिरकार 18 मई को रिलीज हो गया है। लंबे समय से फैंस जिस ट्रेलर का इंतजार कर रहे थे। वह अब सामने आ चुका है और रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर चर्चा तेज हो गई है। यह एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है। जिसमें राम चरण एक दमदार पहलवान के किरदार में नजर आ रहे हैं।

मुंबई में हुआ ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च इवेंट

फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के लिए मुंबई में एक बड़े इवेंट का आयोजन किया गया। जहां पूरी स्टारकास्ट और मेकर्स मौजूद रहे। इस इवेंट में राम चरण, जान्हवी कपूर, बोमन ईरानी, दिव्येंदु शर्मा, डायरेक्टर बुची बाबू सना, प्रोड्यूसर वेंकट सतीश किलारू और म्यूजिक डायरेक्टर ए.आर. रहमान शामिल हुए। सभी की मौजूदगी में ट्रेलर को लॉन्च किया गया और फैंस को एक शानदार झलक देखने को मिली। इवेंट में फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और सभी कलाकारों ने अपने किरदारों के बारे में भी बात की।

दमदार कहानी

ट्रेलर में राम चरण का पहलवान अवतार काफी दमदार दिख रहा है जो फिल्म का मुख्य आकर्षण माना जा रहा है। वहीं जान्हवी कपूर उनके अपोजिट लीड रोल में नजर आ रही हैं। दिव्येंदु शर्मा का किरदार भी काफी अहम बताया जा रहा है। जिसमें उनका एक्शन अवतार देखने को मिलता है। इसके अलावा फिल्म में रवि किशन भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। यह फिल्म पैन इंडिया रिलीज के तहत हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी।

म्यूजिक लॉन्च और रिलीज प्लान

फिल्म का अगला बड़ा इवेंट 23 मई को भोपाल में होने वाला है। जहां इसका म्यूजिक लॉन्च किया जाएगा। इस मौके पर मशहूर संगीतकार ए.आर. रहमान लाइव परफॉर्म भी करेंगे, जिससे इवेंट और भी खास बन जाएगा। मेकर्स फिल्म के प्रमोशन को बड़े स्तर पर ले जा रहे हैं ताकि रिलीज से पहले ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंच बनाई जा सके। फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर 3 जून 2026 को रखा गया है। जबकि यह 4 जून 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अब यह देखना होगा कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना बड़ा कमाल दिखा पाता है और दर्शकों की उम्मीदों पर कितनी खरी उतरती है।

इन्हें भी पढ़ें:

फिल्म ‘पेद्दी’ के ट्रेलर में लीड रोल कौन निभा रहे हैं? R

am Charan और Janhvi Kapoor फिल्म ‘पेद्दी’ के मुख्य किरदारों में हैं।

फिल्म ‘पेद्दी’ का ट्रेलर कब रिलीज हुआ?

इसका ट्रेलर 18 मई को रिलीज किया गया।

फिल्म को किसने डायरेक्ट किया है?

फिल्म को Buchi Babu Sana ने डायरेक्ट किया है।

फिल्म कब रिलीज होगी?

यह फिल्म 4 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।