Ramayana Teaser Release: ‘राम’ के रूप में सामने आए रणबीर कपूर.. पहली ही झलक के साथ ‘रामायणम्’ ने इंटरनेट पर मचाई हलचल
Ramayana Teaser: नमित मल्होत्रा की ‘रामायण’ एक दो भागों वाली बड़ी सिनेमाई फ्रेंचाइजी है, जिसका निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के रूप …

(Ramayana Teaser Release / Image Credit: X Handle)
- रणबीर कपूर का श्रीराम अवतार: हनुमान जयंती पर पहली झलक रिलीज़।
- टीजर की लंबाई: 2 मिनट 38 सेकंड का धमाकेदार और भव्य टीजर।
- राम की महानता: त्याग, फर्ज और मर्यादा का प्रतीक, जीत से नहीं।
मुंबई: Ramayana Teaser Release: नमित मल्होत्रा, जो कि दुनिया के सबसे महत्वाकांक्षी सिनेमाई प्रोजेक्ट्स में से एक रामायणम् के प्रोड्यूसर, फिल्म मेकर और क्रिएटिव आर्किटेक्ट हैं, उन्होंने एक खास टीज़र के जरिए 'राम' को पेश किया है। कहानी कहने की दुनिया के सबसे अमर किरदारों में से एक, जिसके जरिए दुनिया भर के दर्शकों को राम के रूप में रणबीर कपूर की पहली झलक देखने को मिली है।
पूरी दुनिया में एक जैसे उत्साह के साथ रिलीज़ किया गया यह 'राम' टीज़र दुनिया भर के दर्शकों के लिए एक बड़ा पल है। यह एक ऐसे किरदार को सामने लाता है जिसकी कहानी 5,000 से भी ज्यादा सालों से चली आ रही है। जो लोग इस कहानी को सुनते हुए बड़े हुए हैं, उनके लिए यह एक नया नजरिया है और दूसरों के लिए इतने बड़े लेवल पर पहली बार इस कहानी से जुड़ने का एक शानदार मौका है।
राम: फर्ज और मर्यादा का प्रतीक
'राम' एक ऐसे हीरो हैं जिन्हें दुनिया आज के दौर में कम ही देख पाती है। एक ऐसा नायक जो अपनी पसंद से ऊपर अपने फर्ज को रखता है। जो सही काम करने के लिए सत्ता तक को छोड़ने की हिम्मत रखता है। जो वो सब करता है जो जरूरी है, भले ही इसके लिए उसे अपनी हर चीज दांव पर लगानी पड़े। 'मर्यादा पुरुषोत्तम' यानी 'इंसानी बर्ताव का सबसे ऊंचा पैमाना' माने जाने वाले राम इज्जत, दया और सही-गलत की समझ का जीता-जागता उदाहरण हैं, फिर चाहे उनके सामने वनवास हो, अपनों को खोने का दुख या अन्याय ही क्यों न हो। यही बातें उन्हें रामायणम् में हमेशा के लिए यादगार बनाती हैं।
फिल्म के डायरेक्टर ने क्या कहा?
रामायणम् (2 पार्ट फिल्म फ्रेंचाइजी) के डायरेक्टर नितेश तिवारी का कहना है कि "रामायणम् की महानता इसकी भावनाओं की गहराई में है। असल में ये सिर्फ अच्छाई और बुराई की लड़ाई नहीं है, बल्कि हमारे फैसलों, उनके नतीजों और सही काम करने की जिम्मेदारी के बारे में है। राम का सफर पूरी तरह से मानवीय है और हमने इसी बात को ईमानदारी से दिखाने की कोशिश की है।"
राम से सीखने सीखने आया हूँ - रणबीर कपूर
राम का किरदार निभाने के लेकर रणबीर कपूर ने कहना कि "मुझे नहीं लगता कि मैं यहाँ राम को पेश करने आया हूँ। मैं तो यहाँ उनसे सीखने आया हूँ। उनमें एक ऐसी सादगी और पवित्रता है जो बहुत कम देखने को मिलती है और उसे समझने और अपने अंदर उतारने की कोशिश करना मेरे लिए एक बहुत ही विनम्र अनुभव रहा है।"
राम की महानता उनका त्याग है, जीत नहीं -नमित मल्होत्रा
फिल्म के डायरेक्टर नमित मल्होत्रा ने आगे कहा कि "राम की कहानी की ताकत इसमें नहीं है कि उन्होंने क्या जीता, बल्कि इसमें है कि उन्होंने क्या त्याग दिया। वो एक ऐसा पैमाना सेट करते हैं जो आसान या सुविधाजनक नहीं है, लेकिन जरूरी है। वो अपनी पसंद से ऊपर फर्ज को, आराम से ऊपर सच को और खुद से ऊपर बलिदान को चुनते हैं। यही वजह है कि उनकी कहानी हजारों सालों से टिकी हुई है और आज भी उतनी ही मायने रखती है।"
दरअसल, नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी माइथोलॉजिकल फिल्म 'रामायण पार्ट 1' का फैंस लंबे समय से बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फिल्म के सेट से रणबीर कपूर का 'श्रीराम' अवतार वाला लुक पहले ही लीक हो चुका था, जिससे फैंस की उत्सुकता बढ़ गई थी। अब हनुमान जयंती के मौके पर आधिकारिक तौर पर फिल्म का धमाकेदार टीजर रिलीज हो गया है, जिससे फैंस को रोमांच और उत्साह से भर दिया है।
टीजर में रणबीर कपूर का शानदार अवतार
2 मिनट 38 सेकंड के इस टीजर में रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में अपनी ताकत और करिश्मा दिखाते नजर आते हैं। टीजर की शुरुआत उस समय से होती है, जब राक्षसों ने पूरी दुनिया में त्राहि-त्राहि मचा दी थी। रणबीर इस संकट का सामना करते हुए श्रीराम के रूप में सभी सवालों का समाधान बनकर आते हैं। उनके अयोध्या में प्रवेश के दृश्य में फूलों की वर्षा होती है, जो उनके राजसी और दिव्य रूप को दर्शाता है।
https://youtu.be/YleIZgpTF6w?si=26TmEQ3sHz7ijad5
इन्हें भी पढ़ें:
- Ladki Bahin Yojana: 68 लाख महिलााओं के खाते में नहीं आएंगे 'लाडकी बहिन योजना' का पैसा, इस वजह से सरकार ने लिया फैसला, जानिए क्या है कारण
- Maharashtra Police Lockup Incident: जेल के अंदर ASI ने महिला कैदी से की 'डर्टी डिमांड', कहा-तुम इतनी सुंदर हो... उसके बाद जो-जो हुआ, दंग रह जाएंगे आप
- Asaduddin Owaisi on UCC: असम में UCC की आहट से शुरू हुई सियासत.. ओवैसी ने हिमंता सरकार को याद दिलाई 'संविधान की प्रस्तावना'
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: टीजर हनुमान जयंती, 2 अप्रैल 2026 को आधिकारिक तौर पर रिलीज़ किया गया।
लेखक के बारे में
मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Ramayana Teaser Release: Ranbir Kapoor revealed as 'Ram'... 'Ramayana' creates a stir on the internet with its first glimpse.
एंटरटेनमेंट
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm