iQOO Z11 Launch Date: दो रंग, नया डिजाइन और जबरदस्त फीचर्स! स्काईलाइन कैमरा डिजाइन के साथ आने वाला है iQOO का नया स्मार्टफोन

iQOO Z11 Launch Date: iQOO Z11 स्मार्टफोन जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाला है। कंपनी ने फोन के कैमरा मॉड्यूल डिजाइन और कलर ऑप्शन की झलक दिखाई है। नए डिजाइन और आकर्षक रंगों के साथ आने वाला यह स्मार्टफोन लॉन्च से पहले ही यूजर्स के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

iQOO Z11 Launch Date: दो रंग, नया डिजाइन और जबरदस्त फीचर्स! स्काईलाइन कैमरा डिजाइन के साथ आने वाला है iQOO का नया स्मार्टफोन

(iQOO Z11 Launch Date/ Image Credit: X)

Modified Date: August 4, 2026 / 05:19 pm IST
Published Date: August 4, 2026 5:17 pm IST
HIGHLIGHTS
  • iQOO Z11 जल्द भारत में होगा लॉन्च।
  • मिलेगा नया Skyline Camera Module डिजाइन।
  • Aurora Green और Celestial Blue कलर ऑप्शन।

नई दिल्ली: iQOO Z11 Launch Date: भारतीय बाजार में iQOO Z11 स्मार्टफोन जल्द दस्तक (iQOO Z11 Launch Date) देने वाला है। कंपनी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस अपकमिंग फोन का टीजर जारी किया है। टीजर में फोन के कैमरा मॉड्यूल डिजाइन और कलर ऑप्शन की जानकारी सामने आई है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसकी आधिकारिक लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है। iQOO के इस नए स्मार्टफोन को लेकर यूजर्स में काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है।

मिलेगा नया Skyline Camera डिजाइन

iQOO India के CEO Nipun Marya ने फोन के डिजाइन (iQOO Z11 Launch Date) को टीज किया है। भारतीय वेरिएंट का डिजाइन चीन मॉडल से अलग बताया जा रहा है। iQOO Z11 में नया हॉरिजेंटल कैमरा लेआउट देखने को मिलेगा। कंपनी इसे Skyline Camera Module नाम दे रही है। फोन के पीछे पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल दिया जाएगा। जिसमें दो कैमरा रिंग और एक अतिरिक्त सेंसर शामिल होगा। इसके साथ एलईडी रिंग लाइट भी मिल सकती है। फोन के रियर पैनल का डिजाइन काफी आकर्षक है और इसमें कर्व्ड बैक पैनल मिलने की उम्मीद है। इसका लुक काफी हद तक प्रीमियम स्मार्टफोन जैसा दिखाई देता है। कंपनी ने इस फोन को Aurora Green और Celestial Blue जैसे दो कलर ऑप्शन में पेश करने की जानकारी दी है।

3D कर्व्ड डिस्प्ले और दमदार प्रोसेसर की उम्मीद

iQOO इससे पहले फोन का हैंड-ड्रॉन स्केच भी शेयर कर चुका है। जिससे यह संकेत मिलता है कि इसमें 3D कर्व्ड डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोन में ऊपर की तरफ स्पीकर ग्रिल और माइक्रोफोन की जगह देखने को मिल सकती है। वहीं दाईं ओर पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल बटन दिए जाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, iQOO Z11 को भारत में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक प्रोसेसर, फीचर्स और अन्य स्पेसिफिकेशन की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

 

चीन में कीमत और भारत में संभावित कीमत

iQOO Z11 को चीन में मार्च महीने में लॉन्च (iQOO Z11 Launch Date) किया गया था। वहां इसके बेस मॉडल 8GB रैम और 256GB स्टोरेज की कीमत करीब 31,200 रुपये रखी गई थी। इसके अलावा 12GB+256GB, 16GB+256GB, 12GB+512GB और 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट भी पेश किए गए हैं। भारतीय बाजार में फोन की कीमत चीन मॉडल से थोड़ी ज्यादा हो सकती है। कंपनी जल्द ही इसकी लॉन्च डेट और बाकी फीचर्स से जुड़ी जानकारी साझा कर सकती है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।