मुंबई के एक लाउंज में रिचा चड्ढा ने एक कॉकटेल का उद्घाटन किया है जो उनके फुकरे फ्रेंचाइज़ में भोली भाली पंजाबन के किरदार से रिलेटेड है। इस बहुप्रतिक्षित कॉकटेल का नाम ‘भोली भाली पंजाबन’ रखा गया है। लीची के फलों के रस, क्रेनबैरी और संतरे से तैयार किये गये इस ड्रिंक में पुदीने की ताजी पत्तियों का भी रस मिलाया गया है। ‘भोली भाली पंजाबन’ की तस्वीर वाली बोतलों में इसे ग्राहक को परोसा जायेगा। और यह रेस्टोबार के सभी आउटलेट्स में उपलब्ध होगा.
इस पेय की लॉन्चिंग के मौके पर रिचा ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि इस कॉकटेल में मेरे चरित्र का सही संयोजन किया गया है, क्योंकि यह मीठा होने के साथ ही इसका बेस स्ट्रांग फ्लेवर वाला है, जैसा कि मेरा भोली का किरदार था। मुझे खुशी है कि ऐसा सामंजस्य संभव हो पाया है और लोगों को अब यहां एक ऐसे ड्रिंक का स्वाद लेने का मौका मिलेगा, जिसका नाम मेरे द्वारा निभाये गये किरदार पर रखा गया है।”