Salim Khan Health Update: वेंटिलेटर पर है सलमान के पिता सलीम खान, डॉक्टरों ने बताई अब कैसी है हालत, आप भी जानें यहां

Ads

Salim Khan Health Update: ब्रेन हेमरेज से पीड़ित जानमाने पटकथा लेखक सलीम खान का यहां उपचार किया गया। सलीम खान फ़िलहाल वेंटिलेटर पर है।

  •  
  • Publish Date - February 18, 2026 / 05:25 PM IST,
    Updated On - February 18, 2026 / 05:28 PM IST

Salim Khan Health Update/Image Source: Social media

HIGHLIGHTS
  • मशहूर पटकथा लेखक सलीम खान लीलावती अस्पताल में भर्ती।
  • सलीम खान को डॉक्टरों ने रखा वेंटिलेटर पर।
  • डॉक्टर ने बताया स्थिर है सलीम खान की हालत।

Salim Khan Health Update: मुंबई: ब्रेन हेमरेज से पीड़ित जानमाने पटकथा लेखक सलीम खान का यहां उपचार किया गया। चिकित्सकों ने बुधवार को बताया कि, सलीम खान को एहतियात के तौर पर जीवन रक्षक प्रणाली यानी की वेंटिलेटर पर रखा गया है और उनकी हालत स्थिर है। सलीम खान को एक दिन पहले ही यहां लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। (Salim Khan Health Update) जावेद अख्तर के साथ ‘शोले’, ‘दीवार’ और ‘डॉन’ जैसी लोकप्रिय हिंदी फिल्मों की पटकथा लिखने वाले लेखक सलीम खान गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में हैं और उनकी आयु को देखते हुए उन्हें ठीक होने में कुछ समय लग सकता है।

डॉक्टर ने बताई कैसी है सलीम खान की हालत

Salim Khan Health Update:  डॉ. जलील पारकर ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘उनका (सलीम खान) रक्तचाप बढ़ा हुआ था, जिसके लिए हमने उनका उपचार किया। कुछ जांच करनी थीं, इसलिए हमें उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली (वेंटिलेटर) पर रखना पड़ा। वेंटिलेटर एहतियात के तौर पर लगाया गया है, ताकि उनकी स्थिति बिगड़े नहीं। (Salim Khan Health Update) इसलिये ऐसा नहीं है कि उनकी हालत गंभीर है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जो जांच करने की आवश्यकता थी, वह हमने कर ली हैं और आज एक छोटी-सी प्रक्रिया भी की गई। मैं उसके विवरण में नहीं जाऊंगा। यह प्रक्रिया डीएसए (डिजिटल सब्ट्रैक्शन एंजियोग्राफी) कहलाती है। प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी हो गई है। वह ठीक हैं, उनकी हालत स्थिर हैं और उन्हें फिर से आईसीयू में स्थानांतरित कर दिया गया है। हमें उम्मीद है कि कल तक उन्हें वेंटिलेटर से हटा दिया जाएगा। कुल मिलाकर, उनकी हालत काफी बेहतर है।’’

सर्जरी की नहीं है आवश्यकता

यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें ‘ब्रेन हेमरेज’ (मस्तिष्क में रक्तस्राव) हुआ था, तो डॉक्टर ने कहा, ‘उनको थोड़ा हेमरेज हुआ था, (Salim Khan Health Update) जिसका हमने उपचार कर लिया है। सर्जरी की कोई आवश्यकता नहीं है।’’ सलीम खान की सेहत को लेकर चिंता बढ़ने के साथ ही उनके बच्चे अभिनेता सलमान खान और अरबाज खान, बेटी अलवीरा और दामाद अतुल अग्निहोत्री और आयुष शर्मा समेत अन्य शुभचिंतक अस्पताल के बाहर देखे गए। उनके लंबे समय के साथी अख्तर को भी अस्पताल से बाहर आते देखा गया।

सलीम खान ने लिखी है इन फिल्मों की पटकथा

Salim Khan Health Update: सत्तर और 80 के दशक में घर-घर में मशहूर रहे खान ने पिछले साल 24 नवंबर को अपना 90वां जन्मदिन मनाया ता। (Salim Khan Health Update) इसी दिन उनकी कई फिल्मों, जैसे ‘शोले’, ‘सीता और गीता’ और ‘यादों की बारात’ के स्टार धर्मेंद्र का निधन हुआ था। ‘शोले’, ‘दीवार’ और ‘डॉन’ के अलावा, खान और अख्तर ने ‘त्रिशूल’, ‘ज़ंजीर’, ‘सीता और गीता’, ‘हाथी मेरे साथी’, ‘यादों की बारात’ और ‘मिस्टर इंडिया’ जैसी फिल्मों की पटकथा भी लिखी।

इन्हे भी पढ़ें:-