जींस का धागा खा गए सलमान, सोशल मीडिया पर लोग उड़ा रहे मजाक

Ads

जींस का धागा खा गए सलमान, सोशल मीडिया पर लोग उड़ा रहे मजाक

  •  
  • Publish Date - December 4, 2022 / 03:00 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:36 PM IST

 

सलमान खान जो भी करते हैं वो उनका स्टाइल बन जाता हैं…फैन्स उनकी हर छोटी सी छोटी बात को नोटिस करते हैं..जिसके बारे में खुद सलमान को भी पता नहीं रहता लेकिन फैन्स उन पर हमेशा नजर रखते हैं…तभी तो फिल्म ट्यूबलाइट के ट्रेलर लॉन्च के मौके के दौरान जब सलमान मौजूद थे….तो मीडिया इंटरेक्शन के दौरान उन्होंने एक क्यूट हरकत कर डाली…जिसके चलते वो सोशल मीडिया पर छा गए हैं.. हुआ कुछ यूं कि मौका देखते ही सलमान ने अपनी फटी जींस की पैंट से धागा निकाला और वो उसे खा गए… सलमान ने चोरी चुपके भरी मीडिया के सामने नजरे चुराकर बड़े चाब से जींस की पेंट का धागा गए। लगता है सलमान ये सोच रहे थे कि कोई उन्हें देख नहीं रहा…लेकिन सलमान के ही किसी फैन ने उनकी ये क्यूट हरकत नोटिस कर ली…और एक छोटा सा वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया… हर कोई सलमान खान की इस वीडियो को काफी पसंद कर रहा है।

सोशल मीडिया पर वीडियो बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को पसंद भी कर रहे हैं तो साथ ही सलमान खान का मजाक भी उड़ा रहे हैं। वीडियो पर फैन्स जमकर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं…जैसे किसी ने लिखा है सलमान खान को ऐसा करते देख बचपन के दिन याद आ गए, बीइंग ह्यूमन जल्द ही खाने वाली जींस भी लॉन्च करने वाली है…तो किसी ने लिखा है मैं अपनी हंसी नहीं रोक पा रही हूं सलमान खान को धागा खाते देखकर तो किसी ने इसे रोजा से भी जोड़ दिया है…तो मोहित ने कमेंट किया है सलमान खान की जिंदगी में तीन अहम चीजें हैं…1- गर्लफ्रेंड्स से दगा, बंदूक से दागा और जींस का धागा।

वैसे इन मजेदार कमेंट्स को देखकर तो खुद सलमान खान ही सोच में पड़ गए होंगे कि फैन्स उन पर कितना ध्यान देते हैं तो अलगी बार सलमान अगर आप फटी हुई जींस पहनकर कहीं जाए…तो थोड़ा संभलकर जींस का धागा चबाइएगा..वरना आपको फिर फैन्स के मजाक का कारण बन जाएंगे..अब देखनाये है कि सलमान अपने इस फनी वीडियो पर खुद क्या रिक्शन देते हैं।