मीडिया के सामने सलमान को मिली जान से मारने की धमकी

Ads

मीडिया के सामने सलमान को मिली जान से मारने की धमकी

  •  
  • Publish Date - December 4, 2022 / 06:32 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:36 PM IST

सलमान को चाहने वालों की फेहरिस्त बहुत लम्बी है लेकिन इन सब के बीच क्या आप सोच सकते हैं कि सलमान को मारने की भी कोई सोच सकता है। चलिए हम बताते हैं कि माजरा क्या है दरअसल पुलिस ने शुक्रवार  को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को  व्यवसायियों को धमकाने और उगाही करने के मामले में जोधपुर कोर्ट में पेश किया.जबकि गैंगस्टर का दावा है कि उसे झूठे मामलों में फंसाया जा रहा है.

इसी दौरान मीडिया से बात करते हुए लॉरेंस ने कहा, “सलमान खान को यहां जोधपुर में जान से मार दूंगा, तब उसे हमारी वास्तविक पहचान का पता चलेगा.” लारेंस का कहना है कि मेरी ताकत का अंदाज़ सलमान जैसे लोगो को मारने पर ही पता चलेगा 

ये भी पढ़े –  काला हिरण शिकार केस में जोधपुर कोर्ट में पेश हुए सलमान, कल भी बहस जारी

लॉरेंस ने कहा कि अब अगर पुलिस मुझसे बड़ा अपराध कराना चाहती है तो मैं सलमान खान को मार डालूंगा और वो भी जोधपुर में. सलमान के लिए बिश्नोई की मौत की धमकी 1998 के काले हिरण हत्या मामले से जुड़ी हुई है, जिसमें सलमान और उनके सह-कलाकारों पर आरोपी हैं.इसी सिलसिले में सलमान गुरुवार को जयपुर कोर्ट भी गए थे। आपको बता दें कि इससे पहले 2016 में मुंबई के किसी व्यक्ति ने भी सलमान को जान से मारने की धमकी