Sanchita Ugale committed suicide: ‘कुमकुम भाग्य’ फेम एक्ट्रेस ने किया सुसाइड, साड़ी से फांसी लगाकर दी जान, विक्की कौशल के साथ ‘छावा’ में कर चुकी हैं काम

Ads

Sanchita Ugale committed suicide: 'कुमकुम भाग्य' फेम एक्ट्रेस ने किया सुसाइड, साड़ी से फांसी लगाकर दी जान, विक्की कौशल के साथ ‘छावा’ में कर चुकी हैं काम

  •  
  • Publish Date - June 15, 2026 / 01:33 PM IST,
    Updated On - June 15, 2026 / 01:51 PM IST

Sanchita Ugale committed suicide

HIGHLIGHTS
  • एक्ट्रेस संचिता उगले ने फांसी लगाकर किया सुसाइड
  • विक्की कौशल की 'छावा' में किया था काम
  • पुलिस जांच कर रही है

नई दिल्ली: Sanchita Ugale committed suicide टीवी इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। दरअसल, टीवी इंडस्ट्री की एक्ट्रेस एक्ट्रेस संचिता उगले ने सुसाइड कर ली है। (Sanchita Ugale Suicide) जैसे ही उनकी सुसाइड की खबर फैंस को लगी सबके होश उड़ गए। घटना कल शाम 6:30 बजे से लेकर 7:30 बजे के बीच की बताई जा रही है।

TV Actress Sanchita Ugale मिली जानकारी के अनुसार, संचिता मुंबई से सटे नालासोपारा इलाके में स्थित अचोले पुलिस स्टेशन कि ज्यूरिडिक्शन में रहती थीं। जिस समय यह घटना हुई उस समय घर पर यह अकेली थी। हालांकि एक्ट्रेस ने किस वजह से सुसाइड किया है, इसे लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। संचिता की उम्र 30 साल बताई जा रही है।

साड़ी से लगाई फांसी

पुलिस के अनुसार, संचिता अपने माता पिता और बहन के साथ नालासोपारा इलाके में रहती थी। रविवार शाम करीब 5:30 बजे उनकी बहन अंजली किसी काम से घर से बाहर गई थी। इसी दौरार एक्ट्रेस ने अपने बेडरूम में सीलिंग फैन से साड़ी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सबसे चौंकाने वाली बात है कि मौत से 19 घंटों पहले एक्ट्रेस ने इंस्टा पर एक रील वीडियो पोस्ट किया था। इसमें वो हंसते और चहकते हुए दिखी थीं।

सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है और संचिता की मौत को लेकर जांच शुरू कर दी है और लगातार मामले की छानबीन कर रही है। फिलहाल पुलिस को किसी भी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है।

विक्की कौशल की छावा में किया था काम

आपको बता दें कि संचिता उगले टीवी और फिल्म जगत में अच्छा खासा पहचान बना चुकी थी। विक्की कौशल की फिल्म “छावा” में उन्होंने ताराबाई की भूमिका अदा की थी। इसके अलावा उन्होंने “दिलवाली दूल्हा ले जाएगी” में सुकून का किरदार निभाया था। संचिता ने “कुमकुम भाग्य” और “वागले की दुनिया” जैसे फेमस टीवी धारावाहिकों में भी अभिनय किया था, जिससे उन्हें दर्शकों के बीच अच्छी पहचान मिली थी।

इन्हें भी पढ़ें:-

संचिता उगले कौन थीं?

टीवी और फिल्म अभिनेत्री, जिन्होंने "छावा" और कई धारावाहिकों में काम किया।

सुसाइड कब और कहाँ हुई?

रविवार शाम नालासोपारा इलाके में।

सुसाइड का कारण क्या है?

अभी तक स्पष्ट नहीं, पुलिस जांच कर रही है।