sanchita ugale kumkum bhagya death reason || Image- Sanchita Insta File
मुंबई: टीवी अभिनेत्री संचिता उगले ने महाराष्ट्र के पालघर जिले में अपने घर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार, 22 वर्षीय संचिता का शव रविवार शाम नालासोपारा स्थित उनके घर में फंदे से लटका मिला। (sanchita ugale kumkum bhagya death reason) पुलिस ने बताया कि घटना के समय संचिता घर में अकेली थीं। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच की। शुरुआती जांच में घटनास्थल से कोई संदिग्ध वस्तु या सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, संचिता के पिता ने किसी भी तरह की साजिश या अन्य व्यक्ति की भूमिका से इनकार किया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्हें किसी पर कोई संदेह नहीं है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
संचिता उगले टीवी धारावाहिक कुमकुम भाग्य में दीया टंडन के किरदार से लोकप्रिय हुई थीं। उन्होंने वागले की दुनिया- नई पीढ़ी नए किस्से में भी काम किया था। इसके अलावा वह दिलवाली दुल्हा ले जाएगी में मुख्य भूमिका निभा चुकी थीं। (sanchita ugale kumkum bhagya death reason) टीवी के अलावा संचिता ने फिल्मों में भी अभिनय किया था। वह फिल्म छावा में तारा रानी के युवा किरदार में नजर आई थीं। साथ ही अभिनेता मनोज वाजपेयी के साथ फिल्म साइलेंस 2: द नाइट आउल बार शूटआउट में भी दिखाई दी थीं।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
बताया जा रहा है कि संचिता ने अपनी मौत से कुछ घंटे पहले ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर के गाने “राधा”पर डांस करती नजर आ रही थीं। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
नॉर्वे की ‘क्राउन प्रिंसेज’ के सबसे बड़े बेटे को बलात्कार के मामले में चार वर्ष कैद की सजा
अनिल अग्रवाल ने वेदांता रिसोर्सेज को विदेशी बाजार में दोबारा सूचीबद्ध करने के संकेत दिए
रिकॉर्ड स्तर के करीब समुद्री तापमान, अल नीनो की वापसी से मछलियों और प्रवाल भित्तियों पर संकट
सूर्यांश और विपराज के अर्धशतक से भारत ए ने श्रीलंका ए को 266 रन का लक्ष्य दिया
किसानों को जेवर हवाईअड्डे से किस्मत बदलने का भरोसा दिलाया, फैसला लेने के लिए एक घंटा दिया : योगी