मुंबई। फिल्म संजू’ को लगातार मिलती सफलता के बाद सोमवार निर्देशक राजकुमार हिरानी ने एक सक्सेस पार्टी आयोजित की जिसमें रणबीर कपूर ,दिया मिर्जा ,परेश रावल ,मनीषा कोइराला सहित कई नामचीन कलाकार पहुंचे।
लेकिन इस फिल्म के कुछ खास कलाकार सक्सेस पार्टी का हिस्सा नहीं बन पाए जिनमे संजू के खास दोस्त की भूमिका निभाने वाले विक्की कौशल,सोनम कपूर और अनुष्का शर्मा थे।
इस पूरी पार्टी में रणबीर कपूर के अभिनय की दिल खोलकर तारीफ होती रही।लेकिन रणबीर इस दौरान फिल्म में दोस्त की भूमिका निभाने वाले विक्की कौशल को बहुत अधिक मिस कर रहे थे। इस दौरान जब उनसे नहीं रहा गया तो उन्होंने विक्की को सीधे कॉल भी कर दिया। जिसे उन्होंने अपने ट्विटर अकॉउंट में शेयर भी किया है।
बता दें की विक्की अभी सर्बिया में अपनी आने वाली फिल्म ‘उरी’ की शूटिंग कर रहे हैं. यह फिल्म पिछले साल भारत द्वारा पाकिस्तान पर की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर बन रही है।
बता दें कि इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ ही विक्की कौशल के अभिनय की भी जमकर तारीफ हो रही है.अब तक यह फिल्म 145 करोड़ से ज्यादा का आंकड़ा पार कर चुकी है।