Shakti Kapoor Death News Fake or Real: बॉलीवुड एक्टर शक्ति कपूर का निधन? खबर सुनते हुए सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देने वालों की उमड़ी भीड़, फिर आया ऐसा वीडियो की उड़ गए सबके होश

Ads

Shakti Kapoor Death News Fake or Real: बॉलीवुड एक्टर शक्ति कपूर का निधन? खबर सुनते हुए सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देने वालों की उमड़ी भीड़, फिर आया ऐसा वीडियो की उड़ गए सबके होश

  •  
  • Publish Date - May 8, 2026 / 10:26 AM IST,
    Updated On - May 8, 2026 / 10:28 AM IST

Shakti Kapoor Death News Fake or Real: बॉलीवुड एक्टर शक्ति कपूर का निधन? खबर सुनते हुए सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देने वालों की उमड़ी भीड़, फिर आया ऐसा वीडियो की उड़ गए सबके होश / Iamge: Wikipedia

HIGHLIGHTS
  • सोशल मीडिया पर फैली शक्ति कपूर के निधन की फेक खबर
  • अभिनेता ने वीडियो जारी कर खुद बताया- “मैं हेल्दी और खुश हूं”
  • फेक न्यूज फैलाने वालों के खिलाफ साइबर शिकायत की तैयारी

मुंबई: Shakti Kapoor Death News Fake or Real सोशल मीडिया के आज के समय में हर आदमी के लिए जरूरत की चीज हो गई है। यूजर्स अपने अच्छी-बुरी सभी यादों को सोशल मीडिया पर शेयर करना पसंद करते हैं। लेकिन कई बार सोशल मीडिया पर ऐसी अफवाह फैलती है कि खलबली मच जाती है, हैरानी की बात तो ये है कि यूजर्स इन अफवाहों की जांच किए बिना ही सच मानने लगते हैं। सोशल मीडिया ऐसे ही बॉलीवुड एक्टर शक्ति कपूर की मौत का दावा किया जा रहा है।

शक्ति कपूर के निधन की अफवाह

Shakti Kapoor Death News Fake or Real सोशल मीडिया के कई प्लेटफार्म पर दावा किया जा रहा है कि शक्ति कपूर का निधन हो गया है। वहीं, इन दावों के वायरल होने के बाद शक्ति कपूर ने खुद संज्ञान लिया है और एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा है कि ‘हेल्लो सभी को। मेरे निधन की खबरें आ रही हैं जो वो फेक है। मैं हेल्दी और खुश हूं…प्लीज इसे इग्नोर मत करो।’ इतना ही नहीं शक्ति ने फिर फेक खबरें फैलाने वालों के खिलाफ एक्शन लेने का फैसला किया है। उन्होंने कहा है कि ‘मैं साइबर शिकायत करना चाहता हूं क्योंकि ये गलत है।’

खबर सुनकर भड़के शक्ति कपूर

वहीं, शक्ति कपूर के निधन की खबर सामने आते ही कुछ लोग सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि भी देने लगे हैं। तो दूसरी ओर एक ने लिखा कि क्यों लोग चाहते हैं कि आप मरो? बता दें कि आप बॉलीवुड के बेस्ट कॉमेडियन हैं। एक ने लिखा टाइगर जिंदा है। आप जीते रहें। एक ने लिखा कि आप हमेशा जिंदा रहें।

शक्ति कपूर की हिट फिल्में

शक्ति कपूर की बात करें तो उन्होंने अपने करियर में कई कॉमिक और कई विलन वाले रोल किए हैं। उन्होंने 4 दशक में 700 के आस-पास फिल्में की हैं। वह राजा बाबू, बाप नंबरी बेटा दस नंबरी, अंदाज अपना-अपना, चालबाज, हंगामा, हलचल, छुप-छपके, मालामाल वीकली और भागम भाग फिल्मों में काम किया है।

शक्ति कपूर के हैं दो बच्चे

शक्ति की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने शिवांगी कोल्हापुरे से कुछ समय के रिलेशनशिप के बाद शादी की। दोनों के 2 बच्चे श्रद्धा कपूर और सिद्धांत कपूर हैं। सिद्धांत, फिल्मों में काम करने के बाद अब डीजे बन गए हैं। वहीं श्रद्धा जो लास्ट स्त्री 2 में नजर आई थीं जो साल 2024 में रिलीज हुई थी। वहीं अब वह ईथा में नजर आने वाली हैं।

ये भी पढ़ें

क्या शक्ति कपूर का निधन हो गया है?

नहीं, शक्ति कपूर पूरी तरह स्वस्थ हैं। उनके निधन की खबर फर्जी है।

शक्ति कपूर ने अफवाहों पर क्या कहा?

उन्होंने वीडियो जारी कर कहा कि वह हेल्दी और खुश हैं और फेक न्यूज पर ध्यान न दें।

क्या शक्ति कपूर कानूनी कार्रवाई करेंगे?

हाँ, उन्होंने फेक खबर फैलाने वालों के खिलाफ साइबर शिकायत करने की बात कही है।

शक्ति कपूर की सबसे लोकप्रिय फिल्में कौन सी हैं?

राजा बाबू, अंदाज अपना-अपना, चालबाज, हंगामा और भागम भाग उनकी चर्चित फिल्मों में शामिल हैं।

शक्ति कपूर के परिवार में कौन-कौन हैं?

उनकी पत्नी शिवांगी कोल्हापुरे हैं और उनके दो बच्चे श्रद्धा कपूर और सिद्धांत कपूर हैं।