Shweta Tiwari On CJP : धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हुआ… अब Shweta Tiwari ने CJP से पूछ लिया सबसे बड़ा सवाल! ‘पंजाब कब जाओगे?’

Ads

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अभिनेत्री श्वेता तिवारी ने सोशल मीडिया पर CJP और पंजाब सरकार पर तंज कसते हुए पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के इस्तीफे की मांग उठाई। उनका पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

  •  
  • Publish Date - July 26, 2026 / 04:19 PM IST,
    Updated On - July 26, 2026 / 04:23 PM IST

Shweta Tiwari On CJP :

HIGHLIGHTS
  • धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद श्वेता तिवारी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर प्रतिक्रिया दी।
  • उन्होंने CJP से पंजाब में भी विरोध प्रदर्शन करने का सवाल पूछा।
  • पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस से इस्तीफे की मांग को लेकर नया राजनीतिक विवाद छिड़ गया।

एंटरटेनमेंट डेस्क : Shweta Tiwari On CJP  नीट (NEET) पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और GenZ के आंदोलन के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को ऐतिहासिक जीत माना जा रहा है। जहां एक तरफ देश भर के युवा और कई बॉलीवुड सेलेब्स इस फैसले से बेहद खुश हैं, वहीं दूसरी तरफ मशहूर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने CJP और विपक्ष पर तंज कसते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर पंजाब के शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई है।

श्वेता तिवारी ने CJP और अभिजीत दीपके पर कसा तंज

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अभिजीत दीपके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वे कहते दिख रहे हैं कि ‘अगर हम सरकार के आगे झुकेंगे नहीं, तो अच्छे-अच्छों का इस्तीफा ले सकते हैं।’ इस वीडियो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने तंज कसा। श्वेता ने लिखा, “अब पंजाब के शिक्षा मंत्री कब इस्तीफा दे रहे हैं? और कॉकरोच जनता पार्टी, तुम वहां कब विरोध प्रदर्शन कर रहे हो?”

क्यों उठ रही पंजाब के शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद अब पंजाब की राज्य सरकार पर भी दबाव बढ़ गया है। पंजाब में हाल ही में हुई फार्मेसी भर्ती परीक्षा में कथित धांधली और पिछले कुछ सालों में सामने आए कई पेपर लीक मामलों को लेकर पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस से इस्तीफे की मांग की जा रही है।

हरजोत सिंह बैंस की सफाई

इस्तीफे की बढ़ती मांग पर पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अगर उनके पद छोड़ने से राज्य की शिक्षा व्यवस्था बेहतर होती है, तो वे आज ही अपना इस्तीफा देने के लिए तैयार हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

श्वेता तिवारी ने क्या कहा

उन्होंने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पंजाब के शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई और CJP से पंजाब में भी विरोध प्रदर्शन करने का सवाल पूछा।

श्वेता तिवारी ने किसे निशाने पर लिया?

: उन्होंने CJP और पंजाब सरकार पर तंज कसते हुए पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस का जिक्र किया।

पंजाब के शिक्षा मंत्री ने क्या प्रतिक्रिया दी?

: हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि यदि उनके इस्तीफे से शिक्षा व्यवस्था बेहतर होती है, तो वे पद छोड़ने के लिए तैयार हैं।